कोरबा: फांसी के फंदे पर लटका मिला 10 साल के बच्चे का शव, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

कोरबा। कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत राताखार, वार्ड नंबर 4 निवासी रोशन साहू, उम्र लगभग 10 वर्ष की फांसी के फंदे पर लटकी हुई लाश मिली है। बालक का शव राताखार स्थित एक खाली प्लॉट में अशोक के पेड़ पर नायलॉन की रस्सी के सहारे फांसी के फंदे पर लटका हुआ मिला है। पास में उसका घर है और खाना खाने के बाद दोपहर करीब 2:30 बजे वह घर से निकला था। कुछ देर बाद इस घटना की खबर मिली।

मृतक के परिजनों ने हत्या कर लटका देने का आरोप लगाया है। सूचना मिलने के बाद मौक़े पर पहुँची पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई कर शव को जिला अस्पताल भिजवाया है।