दिल्ली : रुझानों में भाजपा को बहुमत, 47 सीटों पर आगे; केजरीवाल-आतिशी पीछे, सिसोदिया को बढ़त

नई दिल्ली । दिल्ली विधानसभा चुनाव में बैलट वोट्स की गिनती पूरी हो चुकी है। अब EVM की काउंटिंग चल रही है। रुझानों में भाजपा 47 सीट और आम आदमी पार्टी (AAP) 22 सीटों पर आगे चल रही है।

कांग्रेस को 1 सीट पर बढ़त है। यानी रुझानों में भाजपा बहुमत का आंकड़ा पार कर चुकी है।

नई दिल्ली सीट से आम आदमी पार्टी (AAP) के अरविंद केजरीवाल, कालकाजी सीट से आतिशी पीछे चल रही हैं। जंगपुरा से मनीष सिसोदिया और पटपड़गंज से अवध ओझा आगे चल रहे हैं। पहले ये भी पीछे चल रहे थे।

दिल्ली में 5 फरवरी को 70 सीटों पर 60.54% मतदान हुआ था। 14 एग्जिट पोल आए। 12 में भाजपा और 2 में केजरीवाल की सरकार बनने का अनुमान जताया गया।

दोपहर 12 बजे तक दिल्ली में किसकी सरकार बनेगी, यह साफ हो जाएगा।