छत्तीसगढ़: 4 लोगों को बंधक बनाकर घर में लगाई आग, एक की मिली लाश; जमीन विवाद पर बवाल के बाद 40 लोग हिरासत में

कवर्धा। जिले में जमीन विवाद को लेकर जमकर बवाल हुआ है। रविवार को गांव के लोगों ने 4 लोगों को बंधक बनाकर घर में आग लगा दी। इसके बाद घर से एक की लाश मिली है। वहीं 3 लोगों को बचाया गया। पुलिस ने 40 लोगों को फिलहाल हिरासत में लिया है।

जानकारी के मुताबिक, जिले के लोहारीडीह गांव में सुबह एक युवक की लाश पेड़ से लटकी मिली थी। युवक गांव का ही रहने वाला था। इसके बाद ग्रामीणों ने हत्या के शक में एक परिवार के 4 लोगों को बंधक बनाया और फिर उनके घर में आग लगा दी।

गांव में बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात। - Dainik Bhaskar

गांव में बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात।

आग पर काबू पाने के बाद मिली एक लाश

मामला रेंगाखार थाना क्षेत्र का है। बवाल की सूचना के बाद SP समेत मौके पर पुलिस फोर्स पहुंची। इस दौरान पुलिस वालों को भी पहले रोका गया और एसपी अभिषेक पल्लव के साथ भी झूमाझटकी की गई। उन्हें बंधक बनाने की भी कोशिश की।

SP अभिषेक पल्लव ने बताया कि, किसी तरह मौके पर हालात कंट्रोल में किए गए। इसके बाद बंधक लोगों में से 3 लोगों को बचाकर भगाया गया। वहीं घर से एक की लाश मिली है। आगजनी के दौरान घर में जोरदार धमाका भी हुआ था।

युवक की लाश पेड़ से लटकी हुई मिली थी। - Dainik Bhaskar

युवक की लाश पेड़ से लटकी हुई मिली थी।

जमीन को लेकर था विवाद

SP अभिषेक पल्लव ने बताया कि, फिलहाल बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स गांव में तैनात है। बवाल के दौरान करीब गांव के करीब 70 लोग थे। इसमें 40 से ज्यादा लोगों को हिरासत में लिया गया है।

जानकारी के मुताबिक, जमीन को लेकर गांव के 2 पक्षों में विवाद चल रहा था। इस बीच जब युवक की लाश पेड़ पर लटकी मिली तो दूसरा गुट और भड़क गया। गांव के एक व्यक्ति पर युवक की हत्या का आरोप लगाते हुए घर पर हमला कर दिया।