छत्‍तीसगढ़: प्रदेश की इन 15 सीटों पर कांटे की टक्कर, पिछले चुनाव में 5 हजार कम था हार-जीत का अंतर

रायपुर। विधानसभा चुनाव 2018 में छत्‍तीसगढ़ की 15 सीटें ऐसी थीं, जहां हार-जीत का अंतर 5,000 वोटों से कम था। इनमें कुछ सीटों में तो यह अंतर 1,500 से भी कम रहा। कोंडागांव सीट की ही बात करें तो कांग्रेस के मोहनलाल मरकाम ने भाजपा की पूर्व मंत्री लता उसेंडी को महज 1,700 वोटों से हराया था। धमतरी में भाजपा की रंजना साहू ने कांग्रेस के गुरुमुख सिंह होरा पर मात्र 464 वोटों से जीत हासिल की थी। खैरागढ़ में स्व. देवव्रत सिंह ने 870 वोटों से विजयश्री पाई थी। इन सीटों पर चुनावी समीकरण इस बार भी काफी दिलचस्प होने वाला है। यही कारण है कि दोनों दलों के प्रत्याशियों ने अभी से मोर्चा संभाल लिया है।

तीन सीटों पर दोबारा आमने-सामने

जिन 15 सीटों पर जीत का अंतर पांच हजार वोटों से कम रहा। उनमें तीन सीटों पर प्रतिद्वंदी दोबारा आमने-सामने होंगे। इनमें कोंडागांव सीट से मोहन मरकाम बनाम लता उसेंडी, नारायणपुर सीट से चंदन कश्यप और केदार कश्यप और भिलाई नगर से देवेंद्र यादव और प्रेम प्रकाश पांडेय के बीच मुकाबला होगा। इसके साथ ही पामगढ़ में कांग्रेस ने गोरेलाल बर्मन के स्थान पर इस बार शेषराज हरबंश को मौका दिया है।

भाजपा ने हारे विधायकों को दोबारा मौका दिया

जिन सीटों पर भाजपा के प्रत्याशी काफी कम अंतर से हारे थे, वहां पर भाजपा ने पुराने प्रत्याशियों को दोबारा मौका दिया है। इनमें धमतरी से रंजना साहू, मनेंद्रगढ़ से श्याम बिहारी जायसवाल आदि शामिल हैं। हालांकि कुनकुरी से भरत साई के स्थान पर विष्णुदेव साय को प्रत्याशी बनाया गया है। 

इन विधानसभा सीटों पर पांच हजार से कम मतों से हुई थी जीत

विधानसभा सीटपार्टीजीते प्रत्याशीमतों का अंतरप्रतिद्वंदी प्रत्‍याशीपार्टी
चंद्रपुरकांग्रेसरामकुमार यादव4418गीतांजलि पटेलबसपा
कुनकुरीकांग्रेसयूडी मिंज4293भरत साईभाजपा
धमतरीभाजपारंजना साहू464गुरूमुख सिंह होराकांग्रेस
खैरागढ़जकांछदेवव्रत सिंह870कोमल जंघेलभाजपा
कोंडागांवकांग्रेसमोहन मरकाम1796लता उसेंडीभाजपा
अकलतराभाजपासौरभ सिंह1854ऋचा जोगीजकांछ
बलौदाबाजारजकांछप्रमोद शर्मा2129जनक राम वर्माकांग्रेस
दंतेवाड़ाभाजपाभीमा मंडावी2172देवती कर्माकांग्रेस
जांजगीर-चांपाभाजपानारायण चंदेल4188मोतीलाल देवांगनकांग्रेस
मनेंद्रगढ़कांग्रेसविनय जायसवाल4073श्याम बिहारी जायसवालभाजपा
पामगढ़बसपाइंदु बंजारे3061गोरेलाल बर्मनकांग्रेस
कोटाजकांछरेणु जोगी3026काशीराम साहूभाजपा
भिलाई नगरकांग्रेसदेवेंद्र यादव2849प्रेम प्रकाश पाांडेयभाजपा
नारायणपुरकांग्रेसचंदन कश्यप2647केदार कश्यपभाजपा
तखतपुरकांग्रेसरश्मि सिंह2991संतोष कौशिकजकांछ