छत्तीसगढ़: JCCJ ने 5 प्रत्याशियों की तीसरी लिस्ट जारी की, मुंगेली से सरिता भारद्वाज को टिकट, महासमुंद से राशि महिलांग लड़ेंगी चुनाव

रायपुर। विधानसभा चुनाव के ​लिए जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) ने प्रत्याशियों की तीसरी सूची जारी कर दी है। 5 विधानसभा सीटों के लिए प्रत्याशियों के नाम घोषित किए गए हैं। लोरमी से सागर सिंह बैस, मुंगेली से डॉक्टर सरिता भारद्वाज, सामरी से प्रभा बेला मरकाम, जांजगीर चांपा से रविन्द्र द्विवेदी और महासमुन्द से राशि महिलांग को टिकट दिया गया है। इससे पहले बुधवार को जेसीसीजे ने दूसरी लिस्ट जारी की थी।