Air India Flight: दिल्ली से लंदन जा रही फ्लाइट में क्रू मेंबर से हाथापाई करने वाला हिरासत में लिया गया

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने एक 25 वर्षीय व्यक्ति जसकीरत सिंह को एयर इंडिया की फ्लाइट में अनियंत्रित व्यवहार के लिए हिरासत में लिया। वह अपने माता-पिता के साथ लंदन जा रहा था। यात्री पंजाब के कपूरथला का रहने वाला है।

बता दें कि यात्री ने फ्लाइट के अंदर जमकर हंगामा किया था। यात्री के दुर्व्यवहार के कारण लंदन जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट को वापस दिल्ली में लैंडिंग कराना पड़ा था।