नाटू-नाटू के बहाने खरगे ने संसद में PM मोदी पर ऐसा क्या कहा कि जयशंकर समेत BJP सांसद भी हंस पड़े

नईदिल्ली : संसद के बजट सत्र के दूसरे चरण का दूसरा दिन काफी हंगामेदार रहा। सत्ता पक्ष की ओर से दोनों सदनों में मौजूद सांसदों ने जमकर हंगामा किया। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कुछ देर बाद ही सदन की कार्यवाही स्थगित कर दी। उधर राज्यसभा में नाटू-नाटू को ऑस्कर मिलने पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने तारीफ की।

सोनल मानसिंह ने बताया नाटू का नटराज से कनेक्शन

सोनल मानसिंह ने नाटू-नाटू के ऑस्कर जीतने पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि नाटू-नाटू शब्द की चर्चा से आज खूब हो रही है। ये शब्द नट से आया नटराज नृत्य से आया है और ये नृत्य सबने देखा। पूरी दुनिया उसपर नाच रही है। ये हमारे लिए बहुत हर्ष का है। उन्होंने कहा कि ‘द एलिफेंट व्हिस्परर्स’ का भी जिक्र किया है। उन्होंने कहा कि गणेश हमारे आराध्य देव हैं, गणेश हमारे लिए प्रथमेश है। हाथी हमारी हस्ती है। तो उनको भी एक तरीके से आदर दिया गया है। सम्मान दिया गया है। हमें इसको लेकर काफी खुशी होना चाहिए।

जया बच्चन ने दे दिया खरगे को जवाब

एसपी सांसद जया बच्चा ने खरगे के दक्षिण भारतीय फिल्म के ऑस्कर जीतने के दावे पर सुना भी दिया। जया ने कहा कि हमें बेहद खुशी है कि फिल्म जगत देश के राजदूत हैं। ये मैटर नहीं करता है कि वे ईस्ट, साउथ, वेस्ट या नॉर्थ के हैं। हम सभी भारतीय हैं। मुझे बेहद खुशी हो रही है कि हमारे फिल्म जगत ने कई बार देश का नेतृत्व किया है। सत्यजीत रे से लेकर अबतक।

नाटू-नाटू की तारीफ कर, खरगे का पीएम मोदी पर तंज

मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि ऐसा पहली बार नाटू-नाटू गाने को ऑस्कर में ऐसा अवॉर्ड मिला है। ‘द एलिफेंट व्हिस्परर्स’ ने भी ये पुरस्कार जीता है। अच्छी बात ये है कि ये दोनों ही अवॉर्ड दक्षिण भारतीय फिल्मों को मिला है। हमें बेहद खुशी है। मेरा आग्रह है कि रूलिंग पार्टी इसका क्रेडिट नहीं लें कि हमने इसे डायरेक्ट किया है, हमने इसे लिखा है। मोदी जी ने इस फिल्म को डायरेक्ट किया है।

ये तरीका ठीक नहीं है। ये सदन आपका है। सत्ता पक्ष और विरोधी पक्ष के बीच आरोप-प्रत्यारोप। दोनों तरफ से जोरदार हंगामा हो रहा है। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा कि सदस्य सदन की मर्यादा को बनाए रखें। उन्होंने सभी सदस्यों से कहा कि सदन में चर्चा और डिबेट हो। आप अपनी-अपनी बात रखें।