छत्तीसगढ़ः 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा का टाइम टेबल हुआ जारी, मार्च से शुरू होने जा रहे एग्जाम, यहां देखें टाइम टेबल

रायपुर।छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने बोर्ड परीक्षा की समय सारिणी घोषित कर दी है। 10वीं की परीक्षा 2 मार्च और 12वीं की परीक्षा 1 मार्च से शुरू होगी। 12वीं की पहली परीक्षा हिंदी प्रथम भाषा की होगी। शुक्रवार यानि 3 मार्च को दूसरी भाषा इंग्लिश की परीक्षा होगी।परीक्षा का समय सुबह 9 से दोपहर 12:15 बजे तक रहेगा।

जारी टाइम टेबल के हिसाब से 10वीं बोर्ड की परीक्षा 2 मार्च 2023 से 24 मार्च 2023 तक आयोजित की जा रही है। कक्षा 12वीं की परीक्षाएं 1 मार्च 2023 से शुरू होने जा रही है। जोकि 31 मार्च 2023 तक चलेंगी। गौरतलब है कि इससे पहले विभाग द्वारा प्रैक्टिकल एग्जाम की तारीखों का ऐलान किया जा चुका है। छात्र कई दिनों से परीक्षा की तारीखों का इंतजार कर रहे थे। आज विभाग टाइम टेबल जारी कर दिया है।

10वीं बोर्ड का टाइम टेबल

12वीं बोर्ड का टाइम टेबल