
बालकोनगर, 13 मार्च, 2025। वेदांता समूह की कंपनी भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) ने स्व सहायता समूह (एसएचजी) की महिलाओं को गुलाल बनाने के लिए प्रोत्साहित किया। कंपनी के उन्नति परियोजना के अंतर्गत प्रशिक्षिण के माध्यम से एसएचजी सदस्यों ने विभिन्न उत्पाद बनाना शुरू किया है। होली त्यौहार के मौके पर बनाये गुलाल से महिलाओं के जीवन में आत्मनिर्भरता के रंग भर गए हैं, जो उनके लिए अतिरिक्त आय सृजन का जरिया बना।
बालको के उन्नति परियोजना के अंतर्गत डेकोराती माइक्रो-एंटरप्राइज से जुड़ी तीन एसएचजी समूहों की महिलाएं द्वारा गुलाल बनाने का कार्य किया जा रहा है। यह बाजार में नीला, बैंगनी, लाल, पीला, गुलाबी और बैंगनी रंगों में उपलब्ध है। बालको के सहयोग से 2022 में गुलाल बनना शुरू हुआ, एसएचजी महिलाओं ने अब तक 300 किलोग्राम से अधिक हर्बल गुलाल का उत्पादन किया है। स्व सहायता समूह की महिलाओं को आजीविका का सशक्त जरिया दिया है, साथ इस साल अब तक ₹40,000 से अधिक की आय भी अर्जित की है। यह बढ़ता हुआ प्रयास होली के रंगों में स्वावलंबन और सतत आजीविका का प्रतीक बन चुका है।

पौधों की जड़ों और उसके पत्ते से निकाले गए प्राकृतिक रंग हमारी त्वचा के लिए सुरक्षित हैं। पर्यावरण के प्रति जागरूक को बढ़ावा देता है। उन्नति के गुलाल बायोडिग्रेडेबल और पर्यावरण के अनुकूल हैं, जो हमारे स्वास्थ्य के साथ पर्यावरण को कोई नुकसान नहीं पहुंचाता है। सुगंधित गुलाब जल और केवड़ा जैसे प्राकृतिक अवयवों से तैयार किए गए ये रंग कठोर हानिकारक रसायनों से मुक्त हैं जो आपकी त्वचा के लिए सुरक्षित और कोमल अनुभव सुनिश्चित करते हैं। बालको के उन्नति परियोजना के अंतर्गत एसएचजी सदस्यों द्वारा उन्नति इको और उन्नति हैप्पी दो प्रकार के गुलाल बनाये जा रहे हैं।