छत्तीसगढ़: मुठभेड़ में मारे गए 31 नक्सली, 2 जवान शहीद, 2 गंभीर; 12 शव और हथियार बरामद

बीजापुर । छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र सीमा पर मुठभेड़ में जवानों ने 31 नक्सलियों को मार गिराया है। मुठभेड़ में 2 जवान शहीद हो गए और 2 घायल हैं। जवानों ने 12 नक्सलियों के शव बरामद कर लिए हैं। मृत नक्सलियों की पहचान की जा रही है। बीजापुर के नेशनल पार्क इलाके में सर्चिंग जारी है।

वही बीजापुर SP जितेंद्र यादव ने कहा कि संख्या बढ़ रही, इसलिए अभी स्पष्ट नहीं बता पाएंगे कि कितना है। ये जरूर है कि बड़ा ऑपरेशन है। सफलता बड़ी मिली है। बड़ी संख्या में हथियार और विस्फोटक भी बरामद किए गए हैं।

इसके अलावा दोनों घायल जवानों की हालत खतरे से बाहर है। उन्हें हायर सेंटर में बेहतर इलाज के लिए भेजा जाएगाl इसके साथ ही अतिरिक्त बल को बैकअप के लिए भेजा गया है।

बस्तर IG सुंदरराज पी ने बताया कहा कि, माओवादियों की मौजूदगी की सूचना मिली थी, जिसके बाद फोर्स को मौके के लिए निकाला गया था। बीजापुर DRG, STF और बस्तर फाइटर्स के जवानों ने नक्सलियों को घेरा।

वहीं DIG कमलोचन कश्यप ने कहा कि, अभी जवानों से संपर्क नहीं हो पा रहा है। बड़ा ऑपरेशन है। संख्या स्पष्ट नहीं बता सकते, लेकिन इतना है कि नक्सलियों को बड़ा नुकसान हुआ है। नक्सलियों की मौत की संख्या बढ़ने की संभावना है।