रायपुर: CM आवास घेरने पहुंचीं महिला कांग्रेसी, बैरिकेडिंग तोड़ी, जमकर हुई धक्का-मुक्की; भूपेश बोले- ‘सरकार में बैठे लोग धमका रहे’

रायपुर। प्रदेश में महिला कांग्रेस रेप और महिलाओं पर हो रहे अपराधों के खिलाफ मंगलवार को सड़क पर उतरी हैं। ये कार्यकर्ता मुख्यमंत्री निवास घेरने के लिए निकली हैं। इस दौरान पुलिसकर्मी उन्हें रोकने का प्रयास कर रहे हैं, लेकिन जमकर धक्कामुक्की हो रही है।

इससे पहले रायपुर के पुराने कांग्रेस भवन के सामने सैकड़ों की संख्या में महिलाएं जमा हुईं। कई कार्यकर्ता रेप पीड़िता बनकर पहुंची हैं। इसके बाद राजीव चौक से सीएम हाउस की ओर बढ़ रही हैं। विपक्ष में आने के बाद महिला कांग्रेस का यह पहला बड़ा प्रदर्शन माना जा रहा है।

पुलिस ने महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं को रोकने के लिए बैरिकेडिंग की थी। इसे कार्यकर्ताओं ने तोड़ दिया और आगे बढ़ रही हैं। इस दौरान पुलिसकर्मियों ने रोकने का प्रयास किया, तो उनमें जमकर धक्कामुक्की हुई।

महिला कांग्रेस के इस प्रदर्शन में दीपक बैज, भूपेश बघेल, महंत सहित कई नेता पहुंचे हैं। - Dainik Bhaskar

महिला कांग्रेस के इस प्रदर्शन में दीपक बैज, भूपेश बघेल, महंत सहित कई नेता पहुंचे हैं।

प्रदर्शन की शुरुआत में आधी से ज्यादा कुर्सियां खाली दिखाई दी। - Dainik Bhaskar

प्रदर्शन की शुरुआत में आधी से ज्यादा कुर्सियां खाली दिखाई दी।

महिला कांग्रेस ने विष्णुदेव सरकार पर बलात्कारियों को संरक्षण देने का आरोप लगाया है। - Dainik Bhaskar

महिला कांग्रेस ने विष्णुदेव सरकार पर बलात्कारियों को संरक्षण देने का आरोप लगाया

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि पूरे प्रदेश में बीजेपी की स्थिति बेहद खराब। महिलाओं पर अत्याचार हो हे हैं, इस मुद्दे को लेकर फुलोदेवी नेताम के नेतृत्व में मुख्यमंत्री निवास जाएंगे।
आज महिलाओं के साथ अनाचार की घटना हो रही है। दुर्भाग्यजनक बात यह है कि सरकार बलात्कारियों को बचाने की कोशिश कर रही है।

पीसीसी चीफ दीपक बैज ने कहा कि इस नौ महीने की सरकार में माता और बहनों की जिंदगी बर्बाद कर दी है। आपको यदि जनता ने चुना है तो माता बहनों का सम्मान होना चाहिए।
यह सरकार कहां से चल रही, यह दिल्ली से चल रही है, नागपुर से चल रही है। लेकिन सरकार कोई जवाब नहीं देती है। आपको बहुत शौक है न लाठी मारने का, FIR करने का, आप तैयारी कर लो, 5 साल में आप थक जाएंगे FIR लिखते-लिखते, लाठी मारते-मारते।

नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत ने कहा कि इन लोगों ने जगह-जगह शराब बेचने की अनुमति दे दी है। आज ज्यादातर मेडिकल दुकानों में नशे की दवाइयां बिक रही हैं, जिससे अपराध हो रहे हैं।