हरियाणा: भाजपा की दूसरी लिस्ट जारी, 21 नामों का एलान, पिहोवा से टिकट बदली

BJP Second List For Haryana Assembly Election 2024

नई दिल्ली। हरियाणा में BJP ने उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में 21 उम्मीदवार घोषित किए गए हैं। इसमें रोहतक से पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर, नरवाना से पूर्व मंत्री कृष्ण बेदी और गन्नौर से देवेंद्र कौशिक को टिकट दी गई है। कुरूक्षेत्र के पिहोवा की सीट पर भाजपा ने उम्मीदवार बदला है। यहां कवलजीत अजराना की जगह जयभगवान शर्मा डीडी को टिकट दी गई है।

भाजपा ने पहली लिस्ट में 67 उम्मीदवारों की घोषणा की थी। जिसके बाद BJP में भगदड़ मच गई थी। 40 के करीब नेताओं ने पार्टी छोड़ दी। वहीं कई नेताओं ने निर्दलीय चुनाव लड़ने का ऐलान किया।

उम्मीदवारों की लिस्ट…

 - Dainik Bhaskar