छत्तीसगढ़: आकाशीय बिजली गिरने से 7 की मौत, तालाब किनारे पेड़ के नीचे बातचीत कर रहे थे; 4 की हालत गंभीर

बलौदाबाजार। जिले में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से 7 लोगों की मौत हो गई। घटना में 4 लोग घायल हो गए। सभी पेड़ के नीचे बैठकर बातचीत कर रहे थे। इसी दौरान हादसा हुआ।

मामला सिटी कोतवाली थाना इलाके के मोहतरा गांव का है। जानकारी के मुताबिक, गांव के कुछ लोग तालाब किनारे पेड़ के नीचे बैठकर बातचीत कर रहे थे। इसी दौरान अचानक मौसम बदला और आकाशीय बिजली गिरी। इसकी चपेट में 11 लोग आ गए जिसमें 7 लोगों की मौके पर मौत हो गई।

घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। - Dainik Bhaskar

घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है।

मृतकों के नाम

  1. मुकेश पिता राजन उम्र 20 साल
  2. टंकार पिता हेमलाल साहू उम्र 30 साल
  3. संतोष पिता महेश साहू उम्र 40 साल
  4. थानेश्वर पिता दाउ साहू उम्र 18 साल
  5. पोखराज पिता दुखू विश्वकर्मा उम्र 38 साल
  6. देव पिता गोपाल दास उम्र 22 साल
  7. विजय पिता तिलक साहू उम्र 23 साल
बिजली गिरने से 7 लोगों की मौत हो गई। - Dainik Bhaskar

बिजली गिरने से 7 लोगों की मौत हो गई।

हादसे में 4 लोग घायल हुए जिसके बाद अस्पताल में लोगों की भीड़ लग गई। - Dainik Bhaskar

हादसे में 4 लोग घायल हुए जिसके बाद अस्पताल में लोगों की भीड़ लग गई।

जिला अस्पताल पहुंचे गांव वाले

7 लोगों की मौत के अलावा चेतन साहू, बिंदराम साहू और​ ​​बिसंभर साहू समेत 4 लोग घायल हैं, जिनका इलाज जिला अस्पताल में जारी है। घटना के बाद बड़ी संख्या में गांव वाले जिला चिकित्सालय पहुंचे हैं। वहीं पूर्व विधायक प्रमोद शर्मा भी वहा पहुंचे। कल मृतकों का पोस्टमॉर्टम किया जाएगा।