उप चुनाव: 13 में से 8 सीटों पर इंडिया गठबंधन आगे, तीन सीट जीती, एक पर निर्दलीय आगे; बीजेपी को मिली एक सीट

Himachal Up-Chunav Results 2024 Dehra Hamirpur Nalagarh By-Elections Vote Counting Lost Won Candidates

कमलेश ठाकुर, आशीष शर्मा, हरदीप सिंह बावा

नई दिल्ली। सात राज्यों की 13 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के लिए शनिवार को मतगणना हो रही है। इन सीटों पर बुधवार (10 जुलाई) को मतदान हुआ था। इनमें सबसे ज्यादा चार सीटें पश्चिम बंगाल की हैं। वहीं, हिमाचल प्रदेश की तीन तो उत्तराखंड की दो सीटों पर भी मतगणना जारी है। लोकसभा चुनाव नतीजों के बाद पहली बार चुनाव हुए हैं। 13 सीटों पर उतरे सभी 121 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला आज हो जाएगा।

चुनाव आयोग के मुताबिक, पंजाब में जालंधर पश्चिम सीट पर आम आदमी पार्टी के मोहिंदर भगत जीत गए हैं। हिमाचल प्रदेश की देहरा विधानसभा सीट से  सीएम सुखविंद्र सिंह सुक्खू की पत्नी कमलेश ठाकुर उपचुनाव जीत गई हैं। हमीरपुर से भाजपा प्रत्याशी आशीष शर्मा ने जीत दर्ज की है। पश्चिम बंगाल के रायगंज में टीएमसी के कृष्णा कल्याणी जीत गए हैं।

कमलेश ठाकुर 9399 मतों के अंतर से जीतीं
अंतिम राउंड की गिनती के बाद कांग्रेस प्रत्याशी एवं सीएम सुक्खू की पत्नी कमलेश ठाकुर ने 9399 मतों ये जीत हासिल की है।
प्रत्याशी का नाम             मत
कलमेश ठाकुर(कांग्रेस)   32737
होशियार सिंह(भाजपा)    23338

जनता ने जनबल का साथ दिया और धनबल की पराजय हुई: सुक्खू
विधानसभा चुनाव में जीत की खुशी में कांग्रेस ने शिमला में जश्न मनाया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने पटाखे फोड़े। सीएम सुक्खू ने कहा कि मुझे खुशी है कि हिमाचल की जनता ने जनबल का साथ दिया और धनबल की पराजय हुई। देहरा में 25 साल से कांग्रेस चुनाव नहीं जीत पा रही थी। पार्टी ने सर्वे के आधार पर कमलेश ठाकुर को टिकट दिया और वहां हमारी जीत हुई है। 

आशीष शर्मा की जीत पर कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न
हमीरपुर विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी आशीष शर्मा ने 1571 मतों के अंतर से जीत हासिल की है। भाजपा प्रत्याशी आशीष शर्मा की जीत पर हमीरपुर में कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया। इस दौरान समर्थकों ने आशीष शर्मा को कंधों पर उठाया। 
प्रत्याशी का नाम                  मत
डॉक्टर पुष्पेंद्र वर्मा(कांग्रेस)    25470 
आशीष शर्मा(भाजपा)           27041

कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न

13 में से 2 सीटों पर इंडिया के उम्मीदवार चुनाव जीत गए हैं, 9 पर आगे चल रहे हैं। बिहार में एक सीट पर निर्दलीय उम्मीदवार आगे हैं। 

नालागढ़ से हरदीप बावा को 6870 मतों की लीड
नालागढ़ विधानसभा सीट पर आठ राउंड की मतगणना के बाद कांग्रेस के हरदीप सिंह बावा 6870 मतों से आगे चल रहे हैं।
प्रत्याशी का नाम                  मत
हरदीप सिंह बावा(कांग्रेस)     31298
केएल ठाकुर(भाजपा)          24428
हरप्रीत सैनी(निर्दलीय)        11614

जानिए किस सीट पर कौन सी पार्टी चल रही आगे

सीटराज्यआगे चल रही पार्टी
रुपौलीबिहारनिर्दलीय 
देहराहिमाचल प्रदेशकांग्रेस जीती
हमीरपुरहिमाचल प्रदेशभाजपा जीती
नालागढ़हिमाचल प्रदेशकांग्रेस
अमरवाड़ामध्य प्रदेशकांग्रेस
जालंधर पश्चिमपंजाबआप जीती
विक्रवंडीतमिलनाडुडीएमके
बद्रीनाथउत्तराखंडकांग्रेस
मंगलौरउत्तराखंडकांग्रेस
रायगंजपश्चिम बंगालटीएमसी जीती
रानाघाट दक्षिणपश्चिम बंगालटीएमसी
बागदापश्चिम बंगालटीएमसी
मानिकतलापश्चिम बंगालटीएमसी