पंजाब की जालंधर पश्चिम सीट जीती आम आदमी पार्टी, 5 में कांग्रेस, 4 पर टीएमसी, भाजपा, DMK और JDU एक-एक सीट पर आगे

Jalandhar West By election Results 2024 jalandhar paschim upchunav Vote Counting Lost Won Candidates

जालंधर वेस्ट उपचुनाव में जीते आप के मोहिंदर भगत।

नई दिल्ली। सात राज्यों की 13 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के नतीजे आज घोषित किए जाएंगे। वोटों की गिनती जारी है। लोकसभा चुनाव के बाद एक बार फिर एनडीए बनाम इंडिया गठबंधन की लड़ाई देखने को मिल रही है। जिन राज्यों में उपचुनाव हुए हैं, उनमें मध्य प्रदेश, पश्चिम बंगाल, बिहार, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, उत्तराखंड और तमिलनाडु शामिल हैं। 

इंडिया गठबंधन एनडीए पर भारी

लोकसभा चुनाव के बाद हुए उपचुनाव को एनडीए बनाम इंडिया गठबंधन की लड़ाई बताया गया। अभी तक के रुझानों में इंडिया गठबंधन एनडीए पर भारी पड़ता दिख रहा है क्योंकि 13 में से 10 सीटों के उपचुनाव के नतीजों में इंडिया गठबंधन के उम्मीदवार आगे चल रहे हैं। वहीं जालंधर पश्चिम सीट आम आदमी पार्टी ने जीत ली है। 

जालंधर पश्चिम सीट पर जीती आप

जालंधर पश्चिम सीट से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार मोहिंदर भगत ने जीत हासिल की है। यहां दूसरे स्थान पर कांग्रेस और तीसरे स्थान पर भाजपा उम्मीदवार रहे। 

5 में कांग्रेस, 4 पर टीएमसी, भाजपा, DMK और JDU एक-एक सीट पर आगे

हिमाचल प्रदेश की देहरा, नालागढ़ सीटों पर कांग्रेस आगे चल रही है। उत्तराखंड की बद्रीनाथ और मंगलौर सीटों और मध्य प्रदेश की अवारवाड़ा सीट पर भी कांग्रेस आगे चल रही है। पश्चिम बंगाल की रायगंज, राणाघाट दक्षिण, बागदा और मानिकतला सीटों पर TMC आगे चल रही है। पंजाब की जालंधर पश्चिम सीट पर AAP जीत गई है। बिहार की रूपौली सीट पर जेडीयू आगे चल रही है। हिमाचल प्रदेश की हमीरपुर सीट पर भाजपा आगे चल रही है। तमिलनाडु की विक्रवंडी सीट पर DMK आगे चल रही है।