छत्तीसगढ़: घायल नितेश ने की थी मां-भाई की हत्या, दोनों भाइयों के बीच पैसों को लेकर था विवाद; नाड़े से गला घोंटकर मार डाला

जगदलपुर। जगदलपुर में मां-बेटे के डबल मर्डर केस में बड़ा खुलासा हुआ है। हत्यारा कोई और नहीं बल्कि घायल नितेश ही निकला। उसी ने बुधवार देर रात अपनी मां गायत्री और भाई नीलेश गुप्ता की हत्या की थी। उसने पहले तवे से दोनों की बेरहमी से पिटाई की और जब दोनों बेहोश हो गए तो नितेश ने नाड़े से दोनों का गला घोंटकर मार डाला।

पुलिस की जांच में पता चला है कि दोनों भाइयों के बीच पिछले 6 महीने से पैसों को लेकर विवाद चल रहा था। इसी को लेकर नितेश ने बेरहमी से मां और भाई की हत्या कर दी। इसके बाद इसे हमले का रूप देते हुए पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की।

बुधवार को हुई थी मां-बेटे की हत्या

जगदलपुर के अनुपमा चौक के पास रहने वाली महिला गायत्री गुप्ता (50 वर्ष) अपने दो बेटों नीलेश गुप्ता (32 वर्ष) और नितेश गुप्ता (29 वर्ष) के साथ रहती थीं। शुरुआती जांच में सामने आया था कि बुधवार देर रात कुछ अज्ञात लोग इनके घर में घुसे और धारदार हथियार से हमला कर दिया था। पहले महिला को मारा, फिर दोनों बेटों पर हमला कर दिया।

नितेश ने पैसों के विवाद में मां-भाई को मौत के घाट उतार दिया। - Dainik Bhaskar

नितेश ने पैसों के विवाद में मां-भाई को मौत के घाट उतार दिया।

हमले में गायत्री और नीलेश की मौत, नितेश घायल था

हमले में गायत्री और बेटे नीलेश की मौत हो गई थी, जबकि नितेश ने पुलिस से बचने के लिए गंभीर रूप से घायल होने का नाटक किया। वहीं, वारदात को लूट का मामला बनाने के लिए घर का सामान भी बिखेर डाला था। शुक्रवार सुबह जब उनके पड़ोसियों ने घर खुला देखा और किसी काम से घर पहुंचे तो कमरे में खून से लथपथ 2 लाशें पड़ी थीं। हाथ-पैर रस्सी से बंधे हुए थे।

वारदात के बाद घर का सारा सामान बिखरा पड़ा था। मौके पर SP समेत अन्य अधिकारी जांच करने पहुंचे। - Dainik Bhaskar

वारदात के बाद घर का सारा सामान बिखरा पड़ा था। मौके पर SP समेत अन्य अधिकारी जांच करने पहुंचे।

जानकारी मिलते ही पहुंचे थे अफसर

लोगों ने इसकी जानकारी फौरन पुलिस को दी थी। SP शलभ सिन्हा समेत पुलिस के अन्य अधिकारी और जवान मौके पर पहुंचे थे। उन्होंने घायल युवक को अस्पताल भिजवाया था। साथ ही मृतक दोनों मां-बेटे के शव को भी पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया था। घर के अंदर का सामान बिखरा मिला था। जिससे शुरुआती तौर पर लूट के इरादे से हमले की आशंका जताई जा रही थी।

डबल मर्डर की खबर के बाद घर के बाहर लोगों की भीड़ लग गई। - Dainik Bhaskar

डबल मर्डर की खबर के बाद घर के बाहर लोगों की भीड़ लग गई।

परिवार का किराने का व्यवसाय

गायत्री के बेटों की शहर में ही एक किराना की दुकान है। एक बेटा किराना दुकान चलाता था, जबकि दूसरा दूसरे काम किया करता था। दोनों के बीच पैसों को लेकर ही विवाद हुआ था। हालांकि पुलिस आज पूरे हत्याकांड का खुलासा करेगी।