IPL Auction 2024: नीलामी के लिए 333 खिलाड़ी शॉर्टलिस्ट, इनमें 214 भारतीय; जानें किस टीम के पास है कितनी राशि

IPL Auction 2024 date time BCCI releases list of shortlisted players Know which team has how much money

नई दिल्ली। बीसीसीआई ने आईपीएल के अगले सीजन के लिए होने वाली नीलामी के लिए शॉर्टलिस्ट किए गए खिलाड़ियों की लिस्ट जारी कर दी है। दुनिया भर के 333 खिलाड़ियों के नाम तय हुए हैं। नीलामी में इस बार अधिकतम 77 खिलाड़ी ही बिक सकते हैं। इनमें 30 जगह विदेशी क्रिकेटरों के लिए हैं। इस बार नीलामी का आयोजन दुबई में किया जाएगा। 19 दिसंबर को भारतीय समयानुसार दोपहर 2:30 बजे यह शुरू होगी।

शॉर्टलिस्ट किए गए 333 खिलाड़ियों में से 214 भारतीय और 119 विदेशी हैं। दो खिलाड़ी एसोसिएट देशों से हैं। कैप्ड खिलाड़ियों की संख्या 116 हैं। वहीं, 215 अनकैप्ड क्रिकेटर हैं। इनमें दो एसोसिएट देशों से हैं। दो करोड़ रुपये के सबसे उच्च बेस प्राइस में 23 खिलाड़ियों ने अपना नाम डाला है। वहीं, 1.5 करोड़ रुपये के ब्रैकेट में 13 क्रिकेटर हैं।

किस टीम के पास कितनी राशि और जगह

टीमपर्स में राशि (करोड़ रुपये)जगह खालीविदेशी खिलाड़ी की जगह
चेन्नई सुपरकिंग्स31.463
दिल्ली कैपिटल्स28.9594
गुजरात टाइटंस38.1582
कोलकाता नाइटराइडर्स32.7124
लखनऊ सुपरजाएंट्स13.1562
मुंबई इंडियंस17.7584
पंजाब किंग्स29.182
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर23.1563
राजस्थान रॉयल्स14.583
सनराइजर्स हैदराबाद3463
कुल262.957730