
अंबिकापुर। अंबिकापुर में विधानसभा चुनाव हारने के बाद टीएस सिंहदेव ने कहा कि, CM के तौर पर मेरी पहली पसंद रमन सिंह और रेणुका सिंह होंगी। रेणुका सिंह सरगुजा से हैं तो हमारे बीच का कोई बनेगा तो और अच्छा लगेगा। वहीं अंतिम चुनाव वाले बयान पर भी उन्होंने कहा कि, मैं हारकर तो मैदान नहीं छोड़ूंगा।


