Exit Poll Results 2023 : छत्तीसगढ़, तेलंगाना में कांग्रेस, राजस्थान में भाजपा, एमपी में भाजपा- कांग्रेस और मिजोरम में कांग्रेस-MNF के बीच कांटे की टक्कर

नई दिल्ली। तेलंगाना में मतदान खत्म होने के बाद पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को लेकर एग्जिट पोल आ चुके हैं। राजस्थान, मध्य प्रदेश के एग्जिट पोल अनुमान के मुताबिक सत्ता के लिए कांटे की टक्कर होने का अनुमान है। गौरतलब है कि मिजोरम में 7 नवंबर, छत्तीसगढ़ में दो चरणों में 7 नवंबर और 17 नवंबर, मध्य प्रदेश में 17 नवंबर, राजस्थान में 25 नवंबर को मतदान कराए गए।

एग्जिट पोल के अनुसार छत्तीसगढ़, तेलंगाना में कांग्रेस की सरकार बनती दिख रही है। राजस्थान में भाजपा को बढ़त मिलती दिख रही है। वहीं मध्यप्रदेश में भाजपा- कांग्रेस के बीच और मिजोरम में कांग्रेस-MNF के बीच कांटे की टक्कर दिख रही है।

मध्य प्रदेश में कांग्रेस को बढ़त, फिर से हंग असेंबली के आसार


230 सीटों वाले मध्य प्रदेश में इस बार चुनावी इतिहास का सबसे दिलचस्प मुकाबला है। यहां के एग्जिट पोल में जीत-हार की बजाय कांटे की ऐसी टक्कर है जिसमें सिर्फ 10 सीटों से बाजी पलट सकती है। कांग्रेस को 105 से 120 सीटें मिल सकती है, जबकि भाजपा 95 से 115 तक पहुंच सकती है।

निर्दलीय और बागी 15 सीटों के साथ किंगमेकर बन सकते हैं। यहां लगभग 2018 के नतीजों जैसी ही स्थिति है जब कांग्रेस ने निर्दलीय और बागियों के समर्थन से सरकार बनाई थी।

इंडिया टुडे माय एक्सिस इंडिया के एग्जिट पोल के मुताबिक, मध्य प्रदेश में भाजपा को 106-116, कांग्रेस को 111-121 और अन्य को 6 सीटें मिलने का अनुमान जताया है। राज्य में 230 सीटें हैं। यहां बहुमत के लिए 116 सीटों की जरूरत है।

रिपल्बिक-मैट्रिज के एग्जिट पोल में मध्य प्रदेश में भाजपा को 118-130 सीटें मिलने का अनुमान है। कांग्रेस को 97-107 सीटें मिल सकती हैं। अन्य को 0-2 सीटें मिलने का अनुमान है। इन अनुमानों के मायने हैं कि मध्य प्रदेश में भाजपा को बहुमत मिलेगा।

छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार

  • जन की बात के एग्जिट पोल में भी छत्तीसगढ़ में कांटे की टक्कर होगी। कांग्रेस को 34-45 सीटें मिलने का अनुमान है। भाजपा को 42-53 सीटें मिलने का अनुमान है। अन्य को तीन सीटें मिले सकती हैं।
  • टीवी 5 न्यूज के अनुमान के मुताबिक कांग्रेस को स्पष्ट बहुमत मिलेगा। पार्टी 56-64 सीटें जीतने में सफल होगी। भाजपा को 29 से 39 सीटें मिलने का अनुमान है। अन्य और निर्दलीय के खाते में 0-2 सीटें जा सकती हैं।
  • एक्सिस इंडिया के एग्जिट पोल में छत्तीसगढ़ में कांग्रेस को 40-50, भाजपा 36-46 और अन्य को 1 से 5 सीटें दी हैं। राज्य में कुल 90 सीटें हैं। यहां बहुमत का आंकड़ा 46 है
  • एबीपी और सी वोटर के सर्वे में कांग्रेस को 41 से 53 सीटें मिलेंगी। भाजपा को 36 से 48 सीटें मिलने का अनुमान है। अन्य के खाते में 0-4 सीटें जा सकती हैं।
  • इंडिया टीवी सीएनएक्स के एग्जिट पोल अनुमान के मुताबिक छत्तीसगढ़ में कांग्रेस को 46-56 सीटें मिलने का अनुमान है। भाजपा को 30-40 सीटें मिलने का अनुमान है। अन्य को तीन-पांच सीटें मिलेंगी।


राजस्थान में भाजपा को बढ़त

राजस्थान का वोटर्स रिवाज को कायम रखते हुए राज बदलने के संकेत दे रहा है। 200 सीटों वाले राजस्थान में 17 नवंबर को एक सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी के निधन के कारण 199 सीटों पर वोटिंग हुई थी

इंडिया टुडे सर्वे

मारवाड़
भाजपा: 29-33 सीटें
कांग्रेस : 18-20 सीटें
अन्य: 09-11 सीटें

मेवाड़-वागड़
भाजपा: 26-30 सीटें
कांग्रेस : 10-14 सीटें
अन्य: 02-04 सीटें

मेवाड़
भाजपा: 26-30 सीटें
कांग्रेस : 10-14 सीटें
अन्य: 02-04 सीटें

सी वोटर एक्जिट पोल, रीजन वाइज जानें परिणाम

मेवाड़
भाजपा: 23-27 सीटें
कांग्रेस : 11-15 सीटें
अन्य: 04-06

हाड़ौती
भाजपा: 11-15 सीटें
कांग्रेस : 02-06 सीटें
अन्य: 0

ढूंढाड़
भाजपा: 25-29 सीटें
कांग्रेस : 26-30 सीटें
अन्य:  00- 05

शेखावाटी
भाजपा: 07-11 सीटें
कांग्रेस : 09-13 सीटें
अन्य:  00- 02

टाइम्स नाऊ-ईटीजी के मुताबिक राजस्थान में भाजपा बढ़त में दिख रही है। भाजपा को 110-128 सीटें मिल रहीं हैं तो वहीं कांग्रेस को 56 से 72 सीटें और अन्य 13 से 21 सीटें मिलने का अनुमान है।

रिपब्लिक-मैट्रिज के सर्वे के अनुसार राजस्थान में कांग्रेस को 65-75 सीटें। भाजपा को 115-130 सीटें और अन्य 12-19 सीटें मिलने का अनुमान है।

दैनिक भास्कर के सर्वे के अनुसार राजस्थान में कांग्रेस को 85-95 सीटें। भाजपा को 98-105 सीटें और अन्य 10-15 सीटें मिलने का अनुमान है।

जन की बात के एग्जिट पोल में राजस्थान में भाजपा को 100-122, कांग्रेस को 62 से 85, अन्य को एक भी सीट नहीं दी गई है।

टीवी 9 पोलस्ट्रैट के सर्वे के अनुसार राजस्थान में कांग्रेस को 90-100 सीटें। भाजपा को 100-110 सीटें और अन्य 5-15 सीटें मिलने का अनुमान है।

राजस्थान में पी मार्क के सर्वे के अनुसार राजस्थान में भाजपा को 105-125 सीटें। कांग्रेस को 69-81 सीटें और अन्य 5-15 सीटें मिलने का अनुमान है।

तेलंगाना का एग्जिट पोल: कांग्रेस को लीड, बीआरएस पिछड़ सकती है; भाजपा दोहरे अंक में!

तेलंगाना में गुरुवार को मतदान के बाद कुल 2290 उम्मीदवारों की किस्मत ईवीएम में बंद हो चुकी है। यहां 119 विधानसभा सीटों में से 19 अनुसूचित जाति और 12 अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित हैं। चुनाव खत्म होने के बाद अलग-अलग एजेंसियों के एग्जिट पोल जारी किए हैं। 

बहरहाल, नतीजे से पहले हम आपको बता रहे हैं कि इस बार दक्षिणी राज्य के लिए एग्जिट पोल क्या कहते हैं। पिछली बार अनुमानों में क्या कहा गया था? बाद में नतीजे कैसे रहे?

राज्य के लिए एग्जिट पोल क्या कहते हैं?
जन की बात ने अनुमान लगाया है कि राज्य में कांग्रेस बीआरएस की सत्ता को चुनौती देगी। यहां कांग्रेस को 48-64 सीटें मिल सकती हैं। वहीं केसीआर की पार्टी को 40-45 सीटें मिल सकती हैं। भाजपा को 7-13 और अन्य को 4-7 सीटें मिल सकती हैं। 

इंडिया टीवी-सीएनएक्स के अनुसार, यहां कांग्रेस को 63-79 सीटें मिल सकती हैं। वहीं बीआरएस को 31-47 सीटें मिल सकती हैं। भाजपा को 2-4 और अन्य को 5-7 सीटें मिल सकती हैं। 

टाइम्स नाऊ- ईटीजी ने एग्जिट पोल में बीआरएस को 37-45 सीटें, कांग्रेस को 60-70 सीटें, भाजपा को 6-8 सीटें और अन्य को 5-7 सीटें दी हैं। 

न्यूज 24- टुडेज चाणक्या ने अपने एग्जिट पोल में बीआरएस को 33 सीटें, कांग्रेस को 71 सीटें, भाजपा को 7 सीटें और अन्य को 8 सीटें दी हैं। 

रिपब्लिक- मैट्रिज के अनुसार, यहां कांग्रेस को 58-68 सीटें मिल सकती हैं। वहीं बीआरएस को 46-56 सीटें मिल सकती हैं। भाजपा को 4-9 और अन्य को 5-8 सीटें मिल सकती हैं। 

मिजोरम के एग्जिट पोल; जनाधार की तलाश में BJP

पूर्वोत्तर भारतीय राज्य मिजोरम के एग्जिट पोल अनुमान के मुताबिक एमएनएफ को 10-14 सीटें मिल सकती हैं। कांग्रेस को 5-9 सीटें मिलने के आसार हैं। भाजपा जनाधार तलाशती दिख रही है। बीजेपी को 0-2 सीटें मिलने का अनुमान है। अन्य के खाते में 15-25 सीटें जा सकती हैं।

  • इंडिया टीवी सीएनएक्स के एग्जिट पोल के मुताबिक एमएनएफ 14-18 सीटें जीतेगी। कांग्रेस को 8-10 सीटें मिलेंगी। भाजपा को 0-2 सीट मिल सकती है। अन्य और निर्दलीय के खाते में 12-16 सीटें जानें का अनुमान है।
  • मिजोरम में एबीपी-सी वोटर के एग्जिट पोल के मुताबिक एमएनएफ को 14-18 सीटें मिलने का अनुमान है। कांग्रेस को 8-10 सीटें मिल सकती हैं। भाजपा को 0-2 सीटें मिल सकती हैं। जेपीएम को 12-16 सीटें मिल सकती हैं।
  • टाइम्स नाऊ-ईटीजी के एग्जिट पोल में एमएमएफ को 14-18 सीटें मिलने का अनुमान है। कांग्रेस को 8-10 सीटें मिल सकती हैं। भाजपा को 0-2 सीटें मिलने का अनुमान है। जेपीएम को 12-16 सीटें मिल सकती हैं। अन्य दलों को 0-5 सीटें मिलने का अनुमान है।