IND vs AUS: पैट कमिंस की शादी टीम इंडिया की हार की बनी वजह? धोनी के साथ भी बना था यह संयोग

 नई दिल्ली। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में 19 नवंबर को वर्ल्ड कप 2023 का फाइनल खेला गया। इस खिताबी मुकाबले में भारत के सामने पांच बार की वर्ल्ड चैंपियन ऑस्ट्रेलिया (IND vs AUS Final) थी। ऑस्ट्रेलिया भारत को हराकर छठी बार चैंपियन बनी। वहीं, भारत का तीसरी बार चैंपियन बनने का सपना अधूरा रह गया।

ऑस्ट्रेलियाई टीम छठी बार वर्ल्ड चैंपियन बनी और कप्तान पैट कामिंस ने दूसरी बार आईसीसी ट्रॉफी उठाई। इससे पहले पैट कमिंस की कप्तानी में ऑस्ट्रेलिया वर्ल्ड टेस्ट चैंपियंस ट्रॉफी में भारत को हराते हुए चैंपियन बना था। अगर बीते हुए वर्ल्ड कप के एक रोचक तथ्य पर नजर घुमाएं तो कमिंस का जीतना उनकी शादी एक वजह रही। हैरानी की बात है, लेकिन आइए उस संयोग पर नजर डालते हैं। 

कप्तानों के साथ बने संयोग

दरअसल, 2003 से 2019 तक जिन कप्तानों ने वर्ल्ड कप जीते हैं, उनमें से तीन ने एक साल पहले शादी की थी। ऐसा ही पैट कमिंस के साथ भी हुआ। पिछले साल यानी 2022 में अपनी दोस्त बेकी बॉस्टन से शादी की और अब वह साल 2023 में वर्ल्ड चैंपियन बन गए हैं। इस संयोग की लिस्ट में एमएस धोनी का भी नाम शामिल है। इस लिस्ट में रिकी पोंटिंग का नाम सबसे पहले हैं।

धोनी का भी नाम शामिल

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग ने 22 जून 2002 को रियाना जेनिफर कैंटर से शादी की इसके अगले साल यानी 2003 में भारत को फाइनल में हराकर वनडे वर्ल्ड कप की ट्रॉफी जीती थी। इसमें दूसरा नाम भारत के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का है। धोनी ने 2010 में साक्षी से शादी की और 2011 में भारत को चैंपियन बनाया।

अब पैट कमिंस के साथ हुआ यही संयोग

वहीं, इंग्लैंड के पू्र्व कप्तान इयोन मोर्गन से साथ भी यह संयोग हो चुका है। मोर्गन ने 3 नबंर 2018 को शादी की और साल 2019 में न्यूजीलैंड को हराकर इंग्लैंड को पहली बार वर्ल्ड चैंपियन बनाया था। अब पैट कमिंस ने साल 2022 में शादी की और 2023 में ऑस्ट्रेलिया टीम को विश्व चैंपियन बनाया।