पीएम मोदी बोले- ‘5 साल में अपराध का गढ़ बना छत्तीसगढ़’, कहा- यहां विकास बैनर-पोस्टर में ​दिखता है या कांग्रेस नेताओं की तिजोरी में

जगदलपुर। ‘कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ को पांच सालों में अपराध का गढ़ बना दिया। यहां विकास या तो बैनर-पोस्टर में दिखता है या कांग्रेस नेताओं की तिजोरी में। चारों तरफ यहां भ्रष्टाचार का बोल-बाला है। इस सरकार को बदलना है।’

पीएम मोदी आगे बोले, ये बदलाव सिर्फ आप कर सकते हैं। विधानसभा चुनाव में बटन कमल पर दबाना है, तभी यहां विकास धरातल पर दिखाई देगा।

पीएम मोदी ने रेल परियोजनाओं को हरी झंडी दिखाई। - Dainik Bhaskar

पीएम मोदी ने रेल परियोजनाओं को हरी झंडी दिखाई।

मोदी के भाषण की प्रमुख बातें

छत्तीसगढ़ को पांच सालों में भ्रष्टाचार का गढ़ बना दिया

जब से कांग्रेस की सरकार आई है, तब छत्तीसगढ़ में भ्रष्टाचार का बोल बाला है। ​यहां विकास या तो बैनर-पोस्टर​ में दिखता है, या तो कांग्रेस नेताओं की तिजोरी में। भाजपा की सरकार आएगी तो भ्रष्टाचारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

इतने बड़े कार्यक्रम में न सीएम न डिप्टी सीएम

छत्तीसगढ़ को नगरनार प्लांट की सौगात मिली है, इससे यहां के 50 हजार से ज्यादा युवाओं को रोजगार मिलेगा। लेकिन इस कार्यक्रम में न तो मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पहुंचे न डिप्टी सीएम सिंहदेव। कांग्रेस के लोगों की यही आदत है।

  • छत्तीसगढ़ में चारों तरफ भ्रष्टाचार का बोल-बाला।
  • बीते पांच सालों में कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ को अपराध का गढ़ बना ​दिया।
  • यहां विकास बैनर-पोस्टर में या तो कांग्रेस नेताओं की तिजोरी में दिखता है।
  • हमारी सरकार ने इस साल 10 लाख करोड़ इंफ्रास्ट्रक्चर पर खर्च बढ़ाया।
  • स्टील नि​र्माण में देश आत्मनिर्भर हो इसलिए पिछले 9 साल में कई कार्य किए।
  • नगरनार प्लांट से प्रदेश के 50 हजार युवाओं को रोजगार मिलेगा।
  • प्रदेश को इकोनॉमिक कॉरिडोर और आधुनिक हाईवे​ मिले।
  • छत्तीसगढ़ के ताड़ोकी को नई रेल की सौगात मिल रही है। इससे खेती-किसानी और वन उत्पाद को लाने में आसानी होगी।
  • जगदलपुर-रायपुर रेल लाइन दोहरीकरण से यहां के लोगों और परिवहन में आसानी होगी।
  • आने वाले वर्षों में छत्तीसगढ़ के सभी स्टेशनों का कायाकल्प किया जाएगा।
  • बीते 9 वर्षों में छत्तीसगढ़ के स्टेशनों में फ्री वाई-फाई सेवा उपलब्ध कराई।
  • छत्तीसगढ़ में विकास पोस्टर में ​दिखता या तो कांग्रेस नेताओं की ​तिजोरी में
  • इतने बड़े कार्यक्रम में न सीएम पहुंचे न डिप्टी सीएम।
  • भाजपा की सरकार आएगी तो कोई भ्रष्टाचारी नहीं बचेगा।
  • 24 हजार करोड़ रुपए स्टील प्लांट में लगाए, तभी युवाओं को रोजगार मिलना तया हुआ है। भविष्य में प्लांट की क्षमता बढ़ाई जाएगी।
  • कांग्रेस का एक ही मकसद, छत्तीसगढ़ की संपदा को लूटना। यहां का खनिज छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार की नहीं है।
  • 90 उपज को एमएसपी के दायरे में ला चुकी है। कांग्रेस के समय ये 10-12 थी।
  • समर्थन ​मूल्य कभी मिलता है कभी नहीं मिलता। यहां आदिवासियों का शोषण अब नहीं चलेगा।
  • धान की कीमतों को लेकर कांग्रेस सरकार लोगों को धोखा दे रही है।
  • छत्तीसगढ़ के लोगों के धान का दाना-दाना मोदी सरकार खरीदती है।
  • आपका सपना ही मोदी का संकल्प।
  • 5 लाख रुपए में मुफ्त इलाज की व्यवस्था की।
  • मोदी सरकार में देश का मान बढ़ाया।
  • कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ को लूट का खजाना बना दिया।
  • इनकी पार्टी तो नौकरी में नेताओं और अफसरों के बच्चों को जगह देती है। 

इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी ने जगदलपुर में कहा, ‘नगरनार प्लांट से 50 हजार युवाओं को नौकरी मिलेगी। ताड़ोकी को रेल लाइन से जोड़ा गया। इससे खेती किसानी वन उत्पाद को लाने में आसानी होगी। इस क्षेत्र के लोगों को भी आने-जाने में आसानी होगी।’ प्रधानमंत्री मोदी ने 26,000 करोड़ रुपए से अधिक की विकास परियोजनाओं का शिलान्यास किया। इनमें नगरनार स्थित एनएमडीसी स्टील लिमिटेड का इस्पात संयंत्र भी शामिल है।

नरेंद्र मोदी के बस्तर दौरे को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। एयरपोर्ट से लेकर सड़क और सभा स्थल तक करीब 5 हजार जवान तैनात हैं। इनमें DRG, STF, CRPF, जिला पुलिस बल समेत अन्य फोर्स के जवान हैं। BDS और डॉग स्क्वायड की टीम भी लगातार सर्चिंग कर रही है। लाल बाग मैदान में आयोजित आम सभा स्थल की 150 से ज्यादा CCTV कैमरे से निगरानी की जा रही है।

सभा स्थल पर करीब 150 CCTV कैमरे लगाए गए हैं। - Dainik Bhaskar

सभा स्थल पर करीब 150 CCTV कैमरे लगाए गए हैं।

नगरनार स्टील प्लांट की खासियत

यह संयंत्र 23,800 करोड़ रु से अधिक की लागत से बनकर तैयार हुआ है। यह ग्रीनफील्ड परियोजना का संयंत्र है, जहां उच्च गुणवत्ता वाला इस्पात निर्मित होगा।

बस्तर की सभी सीटों पर कांग्रेस का कब्जा

साल 2003-04 और 2008 के चुनाव में भाजपा का बस्तर में जबरदस्त वर्चस्व था। लेकिन 2013 के चुनाव में भाजपा केवल 4 सीटों पर ही सिमट कर रह गई थी। वहीं साल 2018 के विधानसभा चुनाव में बस्तर की 12 में से 11 सीटों पर कांग्रेस ने कब्जा जमा लिया था।

दंतेवाड़ा सीट से भाजपा के प्रत्याशी भीमा मंडावी ने जीत हासिल की थी। लेकिन, लोकसभा चुनाव से पहले BJP MLA की नक्सलियों ने हत्या कर दी। जिसके बाद उप चुनाव हुआ और इस सीट को कांग्रेस ने अपने कब्जे में ले लिया। वर्तमान में बस्तर की सारी 12 सीटों पर कांग्रेस का कब्जा है।