छत्तीसगढ़: BJP के 50 से अधिक नामों पर मुहर, कटघोरा से प्रेम पटेल, पाली- तानाखार से रामदयाल उइके; देखें पूरी लिस्ट

दिल्ली में हुई भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में मौजूद छत्तीसगढ़ के नेता।

रायपुर। प्रदेश भाजपा ने प्रत्याशियों की सूची तय कर ली है। इसमें कई तरह के प्रयोग भी किए गए हैं। नए चेहरों को शामिल किया जा रहा है। अभी करीब 50 नामों पर मुहर लग चुकी है। इसमें ​​​​​राजनांदगांव से डा. रमन सिंह, लोरमी से अरुण साव, धरसीवां से अनुज शर्मा और बसना से संपत अग्रवाल का नाम लगभग तय माना जा रहा है।

रविवार को केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक नई दिल्ली में हुई। जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, गृह मंत्री अमित शाह शामिल थे। बैठक में छत्तीसगढ़ से अरुण साव डॉक्टर रमन सिंह नारायण चंदेल जैसे नेता शरीक हुए ।

केंद्रीय नेतृत्व को तस्वीर के साथ दिखाया बायोडाटा

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, जब नाम तय किए जा रहे थे तो केंद्रीय नेताओं को प्रत्याशियों की तस्वीर दिखाई गई। उनका पूरा बायोडाटा दिखाया गया। उनकी छवि के बारे में जानकारी दी गई। समाज में उनका कितना असर है, इसके इस बारे में भी बताया गया। क्यों वह जीतने वाले कैंडिडेट साबित हो सकते हैं, इसके हर पहलू को राष्ट्रीय नेताओं को समझाया गया।

इन सीटों पर उम्मीदवार लगभग तय

विधानसभा सीटसंभावित प्रत्याशी2018 में इन्हें मिला थाकिसकी जीत हुई थी (कुल वोट मिले)
नारायणपुरकेदार कश्यपकेदार कश्यपचंदन कश्यप (कांग्रेस) 58652 वोट
जांजगीरनारायण चंदेलनारायण चंदेलनारायण चंदेल (भाजपा) 54040 वोट
बिल्हाधरमलाल कौशिकधरमलाल कौशिकधरमलाल कौशिक (भाजपा) 84431 वोट
बिलासपुरअमर अग्रवालअमर अग्रवालशैलेष पांडेय (कांग्रेस) 67896 वोट
मस्तूरीकृष्णमूर्ति बांधीकृष्णमूर्ति बांधीकृष्णमूर्ति बांधी (भाजपा) 67950 वोट
तखतपुरधर्मजीत सिंहहर्षिता पांडेयरश्मि आशीष सिंह (कांग्रेस) 52616 वोट
धरसींवाअनुज शर्मादेवीजी भाई पटेलअनीता योगेंद्र शर्मा (कांग्रेस) 58652 वोट
बसनासंपत अग्रवालडीसी पटेलदेवेंद्र बहादुर सिंह (कांग्रेस) 67535 वोट
राजनांदगांवडॉ. रमन सिंहडॉ रमन सिंहडॉ. रमन सिंह (भाजपा) 80589 वोट
कुरूदअजय चंद्राकरअजय चंद्राकरअजय चंद्राकर (भाजपा) 72922 वोट
रायपुर दक्षिणबृजमोहन अग्रवालबृजमोहन अग्रवालबृजमोहन अग्रवाल (भाजपा) 77589 वोट
आरंगखुशवंत साहेबसंजय ढीढीडॉ. शिव कुमार डहरिया (कांग्रेस) 69900 वोट
रायपुर पश्चिमराजेश मूणत/आशु चंद्रवंशीराजेश मूणतविकास उपाध्याय (कांग्रेस) 76359 वोट
रायपुर ग्रामीणमोतीलाल साहूनंद कुमार नंदे साहूसत्य नारायण शर्मा (कांग्रेस) 78468 वोट
भिलाई नगरप्रेम प्रकाश पांडेयप्रेम प्रकाश पांडेयदेवेंद्र यादव (कांग्रेस) 51044 वोट
लोरमीअरुण सावतोखन साहूधर्मजीत सिंह (जेसीसीजे) 67742 वोट
बेलतरारजनीश कुमार सिंहरजनीश कुमार सिंहरजनीश कुमार सिंह (भाजपा) 49,601 वोट
रायगढ़ओपी चौधरीरोशन लाल अग्रवालप्रकाश नायक (कांग्रेस) 69,062 वोट
जशपुरमुनिराय भगतगोविंद राम भगतविनय कुमार भगत (कांग्रेस) 71,963 वोट
कटघोराप्रेम पटेललखन लाल देवांगनपुरुषोत्तम भगत (कांग्रेस) 59,227 वोट
सीतापुररामकुमार टोप्पोप्रोफेसर गोपाल रामअमरजीत भगत (कांग्रेस) 86,670 वोट
चंद्रपुरसंयोगिता जूदेवसंयोगिता जूदेवरामकुमार यादव (कांग्रेस) 51,717 वोट
दुर्ग शहरगजेंद्र यादवचंद्रिका चंद्राकरअरुण वोरा (कांग्रेस) 64,981 वोट
कोटाप्रबल प्रताप सिंह जूदेवकाशीराम साहूरेणु अजीत जोगी (JCCJ) 48,800 वोट
भरतपुर सोनहतरेणुका सिंहचंपादेवी पावलेगुलाब सिंह कमरो (कांग्रेस) 51,732 वोट
कवर्धाविजय शर्माअशोक साहूमोहम्मद अकबर (कांग्रेस) 136,320 वोट
बलौदाबाजारटंकराम वर्माटेसु लाल धुरंधरप्रमोद कुमार शर्मा (JCCJ) 65,251 वोट
बैकुंठपुरभैयालाल राजवाड़ेभैयालाल राजवाड़ेअंबिका सिंहदेव (कांग्रेस) 48885 वोट
बेमेतराराहुल टिकिरिहाअवधेश सिंह चंदेलआशीष छाबड़ा (कांग्रेस) 74,914 वोट
डोंगरगांवभरत वर्मामधुसूदन यादवदलेश्वर साहू (कांग्रेस) 84,581 वोट
दुर्ग ग्रामीणललित चंद्राकरजगेश्वर साहूताम्रध्वज साहू (कांग्रेस) 76,208 वोट
गुंडरदेहीवीरेंद्र साहूदीपक साहूकुंवर सिंह निषाद (कांग्रेस) 110,369 वोट
मनेंद्रगगढ़-चिरमिरीश्यामबिहारी जायसवालश्यामबिहारी जायसवालडॉ विनय जायसवाल (कांग्रेस) 35,819 वोट
सामरीउद्देश्वरी पैकरासिद्धनाथ पैकराचिंतामणि महाराज (कांग्रेस) 80,620 वोट
साजाईश्वर साहूलाभचंद्र बाफनारविंद्र चौबे (कांग्रेस) 95,658 वोट
कुनकुरीविष्णुदेव सायभरत साईंयूडी मिंज (कांग्रेस) 69,896 वोट
वैशाली नगररिकेश सेनविद्यारतन भसीनविद्यारतन भसीन (भाजपा) 72,920 वोट 
लैलूंगासुनीती राठियासत्यानंद राठियाचक्रधर प्रसाद सिदार (कांग्रेस) 81,770 वोट 
पालीतानाखाररामदयाल उइकेरामदयाल उइकेमोहित राम केरकेट्टा (कांग्रेस) 66,971 वोट 

इन सीटों पर उम्मीदवार लगभग तय

विधानसभा सीटसंभावित प्रत्याशी
जैजेपुरकृष्णकांत चंद्रा
दुर्ग ग्रामीणललित चंद्राकर
अहिवाराडोमेनलाल
पामगढ़संतोष लहरे
सक्तीडॉ खिलावन साहू
बालोदराकेश यादव

ननकी राम कंवर लड़ेंगे चुनाव

छत्तीसगढ़ के पूर्व गृह मंत्री ननकी राम कंवर को चुनाव लड़ाया जाएगा। बाकायदा उनके नाम को दिल्ली में हुई बैठक में तय कर लिया गया है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह इस बैठक में मौजूद थे। उन्होंने ननकी राम के स्वास्थ्य के बारे में पूछा। ननकी राम कंवर को रामपुर की सीट से चुनावी मैदान में उतारा जाएगा।