कोरबा: नहीं रहे भाजपा के वरिष्ठ नेता रामनाथ पाराशर, मनोज और रविंद्र के थे पिता

कोरबा। शहर के गणमान्य नागरिक व भाजपा के वरिष्ठ नेता रामनाथ पाराशर का आज अपरांह निधन हो गया। वे भाजपा नेता मनोज पाराशर और राज्य अधिवक्ता संघ के सदस्य अधिवक्ता रविंद्र पाराशर के पिता थे। श्री पाराशर कोरबा के एक निजी चिकित्सालय में स्वास्थ्य लाभ अर्जित कर रहे थे। अपराह्न लगभग 3:00 बजे अचानक उनका हृदयाघात से निधन हो गया।

श्री रामनाथ पराशर के निधन की खबर मिलते ही अस्पताल परिसर अधिवक्ताओं और शहर के गणमान्य नागरिकों से भर गया। सभी की आंखें नम थीं, क्योंकि हर व्यक्ति से व्यक्तिगत तौर पर श्री रामनाथ पराशर जुड़े हुए थे। उनका पार्थिव शरीर उनके स्टेशन रोड स्थित निवास पर रखा गया है. उनका अंतिम संस्कार कल सुबह किया जाएगा।