छत्तीसगढ़ः छुई खदान धंसी, दबकर 4 लोगों की मौत; मृतकों में महिलाएं भी शामिल

मनेंद्रगढ़। मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर(MCB) जिले में बड़ा हादसा हो गया है। यहां छुई खदान में खुदाई के दौरान मिट्‌टी धंस गई। जिसमें दबकर 4 लोगों की मौत हो गई है। इनमें महिलाएं भी शामिल हैं। मामला खड़गवा थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, बंजारीडांड मौहारी पारा के लोहरिया नदी में मजदूर छुई मिट्‌टी की खुदाई कर रहे थे। इसी दौरान अचानक हादसा हो गया है। माना जा रहा है कि अंदर और भी लोग फंसे हो सकते हैं। फिलहाल जेसीबी की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।

घटना के बाद तुरंत इस बात की सूचना पुलिस को भी दी गई थी। जिसके बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। वहीं सूचना मिलने पर बैकुंठपुर विधायक अंबिका सिंहदेव भी मौके पर पहुंची। ऐसा कहा जा रहा है कि हादसा शाम के 6 बजे के आस-पास हुआ है। फिलहाल मरने वालों के नाम सामने नहीं आ सके हैं।