छत्तीसगढ़ः अंबेडकर जयंती पर प्रदेश में रहेगा सार्वजनिक अवकाश, राज्य सरकार ने की घोषणा

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने अंबेडकर जयंती को लेकर सार्वजनिक अवकाश का आदेश जारी कर दिया है। जिसके बाद अब राज्य सरकार के लाखों कर्मचारियों के लिए लगातार 3 दिन का अवकाश हो गया है। जिसमें 14 अप्रैल शुक्रवार को डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती है। इसके अगले दिन शनिवार है। शनिवार और रविवार को राज्य में शासकीय कर्मचारियों का अवकाश होता है। छत्तीसगढ़ के सरकारी कर्मचारी लगातार 3 दिन तक छुट्टी में रहेंगे।

देखिए आदेश-

अंबेडकर जयंती पर सरकारी छुट्टी को लेकर आदेश जारी किया गया। - Dainik Bhaskar

अब अंबेडकर जयंती पर प्रदेश के सरकारी दफ्तरों के अलावा स्कूल-कॉलेजों में भी छुट्टी रहेगी। अंबेडकर जयंती के मौके पर प्रदेश में कई जगहों पर गोष्ठी, सभाओं और कार्यक्रमों का आयोजन हर साल होता है। इस साल भी इसे लेकर तैयारियां की जा रही हैं। संविधान निर्माता के तौर पर प्रसिद्ध बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की जयंती हर साल 14 अप्रैल के दिन मनाई जाती है। बाबा साहेब की जयंती को पूरे देश में लोग मनाते हैं। डॉ भीमराव अंबेडकर को भारत रत्न से सम्मानित किया जा चुका है। अंबेडकर समतामूलक समाज के पक्षधर थे और उन्होंने समाज के कमजोर वर्गों, महिलाओं और मजदूरों के उत्थान के लिए काफी काम किए।