Korba: लूडो खेलने को लेकर हुए विवाद पति ने ही की थी पत्नी की हत्या; दीवार पर लिखा था- मेरा पति निर्दोष है, मैं मर रही हूं…

कोरबा। कुसमुंडा थानांतर्गत भैरोताल वार्ड में रहने वाली एक महिला की मौत के मामले में नया खुलासा हुआ है।जमुना श्रीवास की लाश कल घर पर संदिग्ध अवस्था में पाई गई थी। अब तक कहा जा रहा था, कि उसके द्वारा फांसी लगाकर खुदकुशी की गई है और दीवार पर पति के बेगुनाह होने की बात लिखी गई थी। लेकिन पुलिस की जांच में पाया गया है कि पति संजीत श्रीवास ने उसकी हत्या कर लाश फांसी के फंदे पर लटका दी थी और गुमराह करने के लिए दीवार पर खुद के बेकसूर होने की बात लिख दी गई थी। बताया जा रहा है,कि लूडो खेलने को लेकर विवाद हुआ था जिसके बाद पति ने पत्नी की हत्या कर लाश फांसी के फदे पर लटका दी थी।

मालूम हो कि एक महिला का शव उसके ही घर में पड़ा मिला था। दीवार पर लिखा हुआ था कि ‘मेरा पति निर्दोष है, मैं मर रहीं हूं’। पुलिस पहुंची तो शव जमीन पर पड़ा हुआ था। वहीं परिजनों का कहना था कि महिला ने फांसी लगाकर जान दी है। पुलिस मामले को संदिग्ध मान कर जांच कर रही थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दियाऔर महिला के पति से पूछताछ की जा रही थी। मामला कुसमुंडा थाना क्षेत्र का है। 

पति बोला- आंगन में लटका हुआ था शव 
जानकारी के मुताबिक, वार्ड-56 भैरोताल निवासी जमुना श्रीवास (25) की शादी करीब चार साल पहले संजीत श्रीवास से हुई थी। दोनों की दो साल और तीन साल की दो बेटियां भी हैं। संजीत भैरोताल चौक के पास सैलून संचालित करता है। वह रोज की तरह सोमवार सुबह नाश्ता कर दुकान चला गया था। रात को सभी ने साथ में खाना खाया। फिर सोने चले गए। अगले दिन सुबह आंगन में गमछी से जमुना का शव लटका हुआ था। 

पति-पत्नी के बीच अक्सर होता था विवाद
पति सुमित ने पुलिस को बताया था कि उसने जमुना को लटके देखा तो गमछी काटी और उसे नीचे उतारा। हालांकि तब तक जमुना की मौत हो चुकी थी। इसके बाद पुलिस को सूचना दी। पुलिस पूरी कहानी को संदिग्ध मानकर चल रही थी। बताया जा रहा है कि पति-पत्नी के बीच अक्सर ही विवाद होता रहता था। इसकी जाकारी आसपास के लोगों को भी थी। सोमवार रात को भी दोनों के बीच लूडो खेलने को लेकर विवाद हुआ था। इसके बाद यह घटना हुई।