दीपिका से पहले भोजपुरी भी हो चुका भगवा, इन अभिनेत्रियों ने यह रंग पहन दिखाई अदाकारी

मोनालिसा, आम्रपाली दुबे

मोनालिसा, आम्रपाली दुबे – फोटो : Social media

नई दिल्ली। पिछले दिनों रिलीज हुए फिल्म ‘पठान’ के गाने ‘बेशर्म रंग’ पर इन दिनों जमकर विवाद चल रहा है। रिलीज होने के साथ ही यह शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण के इस गाने में अभिनेत्री द्वारा पहनी गई बिकिनी के भगवा रंग पर इतनी कॉन्ट्रोवर्सी हो रही है कि पूरे देश में इसकी चर्चा हो रही है। राजनेताओं से लेकर बॉलीवुड हस्तियों तक सभी ‘पठान’ के मेकर्स पर धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप लगा रहे हैं। एक बार फिर दीपिका की बिकिनी ने बॉलीवुड को दो भागों में बांट दिया है, लेकिन ऐसा केवल बॉलीवुड में नहीं किया गया है। भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में भी बहुत सी अभिनेत्रियां हैं, जो ऑनस्क्रीन भगवा पहन चुकी हैं। इनमें भोजपुरी की बहुत बड़ी-बड़ी अभिनेत्रियों का नाम शामिल है, तो चलिए इस रिपोर्ट में बताते हैं कि भोजपुरी और भगवा रंग भी आपस में कनेक्शन रखते हैं…  

आम्रपाली दुबे, निरहुआ

आम्रपाली दुबे, निरहुआ – फोटो : Social media

आम्रपाली ने भगवा में दिखाया बोल्ड अवतार 
भारतीय जनता पार्टी के एमपी और भोजपुरी अभिनेता निरहुआ का एक ‘खटिया से खटिया सटाइब कि ना’ नामक गाना है, जिसमें उनके साथ अभिनेत्री आम्रपाली दुबे जमकर रोमांस करती नजर आ रही हैं। इस गाने में आम्रपाली भगवा रंग की ड्रेस पहनकर निरहुआ के साथ रोमांस कर रही हैं। हाल में इस गाने वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। यह एक रोमांटिक गाना है। इसमें आम्रपाली और निरहुआ काफी रोमांटिक और बोल्ड नजर आ रहे हैं। बता दें, यह गाना साल 2016 में आई भोजपुरी फिल्म, ‘बम बम बोल रहा है काशी’ का है। 

मोनालिसा

मोनालिसा – फोटो : Instagram

मोनलिसा ने शॉर्ट ड्रेस में बिखेरा जलवा 
अपने बोल्ड लुक्स के लिए सुर्खियों में रहने वाली मोनालिसा अक्सर शॉर्ट ड्रेस में अपनी तस्वीरें साझा करती हैं। अभिनेत्री इन दिनों फिल्मी पर्दे से दूर हैं, लेकिन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। ऐसे में वह बोल्ड फोटोशूट और वीडियो शेयर करती हैं। इसी तरह एक बार अभिनेत्री ने अपना एक वीडियो साझा किया था, जिसमें मोनालिसा भगवा रंग की रिवीलिंग टॉप और स्लिट स्कर्ट पहने दिखाई दे रही हैं। इस वीडियो में अभिनेत्री अपनी क्लीवेज और टोन्ड लेग्स फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं।

  

भगवा साड़ी में रानी चटर्जी

भगवा साड़ी में रानी चटर्जी – फोटो : Social media

रानी चटर्जी ने साड़ी में बिखेरा भगवा रंग का जलवा 
वेस्टर्न और शॉर्ट ड्रेसिस के जामने में अभिनेत्री रानी चटर्जी अपने अलग-अलग अवतार से लोगों का दिल जीत लेती हैं। अभिनेत्री कई बार भगवा रंग के कपड़े पहने नजर आ चुकी हैं। लेकिन उन्होंने कई बार भगवा रंग की साड़ी में अपनी तस्वीर साझा की थीं, जिनमें वह काफी खूबसूरत लगती हैं। 

अक्षरा सिंह ने 'कमरिया' में पहना भगवा रंग

अक्षरा सिंह ने ‘कमरिया’ में पहना भगवा रंग – फोटो : Social media

अक्षरा सिंह का कमरिया गाना 
भोजपुरी से लेकर टीवी तक में धमाल मचाने वाली एक्ट्रेस अक्षरा सिंह अपने लेटेस्ट गाने ‘कमरिया’ में भगवा रंग पहने नजर आ रही हैं। इस गाने में अक्षरा सिंह के साथ करण खन्ना नजर आ रहे थे। दोनों इस गाने में बोल्ड डांस कर रहे हैं। गाने में अक्षरा का बोल्ड अंदाज नजर आ रहा है। गाने में अक्षरा सिंह के कातिलाना मूव्स को लोगों के दिमाग से निकालना काफी मुश्किल है।