भानुप्रतापपुरः सावित्री मंडावी सर्व आदिवासी समाज के अकबर राम से 2473 वोटों से आगे, भाजपा प्रत्याशी तीसरे नंबर पर

कांकेर। छत्तीसगढ़ के भानुप्रतापपुर विधानसभा में MLA की कुर्सी के लिए सुबह 8 बजे से काउंटिंग जारी है। डाक मतपत्रों की गिनती के साथ EVM की काउंटिंग भी चल रही है। शुरुआती रुझानों में कांग्रेस प्रत्याशी सावित्री मंडावी 2473 वोटों से आगे चल रही है। दूसरे नंबर पर सर्व आदिवासी समाज के उम्मीदवार अकबर राम चल रहे हैं उन्हें 2143 वोट मिले हैं। बीजेपी प्रत्याशी ब्रह्मानंद नेताम को 1331 मत मिले हैं। वहीं 414 वोट नोटा को मिले हैं।पहले और दूसरे राउंड की काउंटिंग में कांग्रेस को कुल कांग्रेस-5812, भाजपा- 2821, आदिवासी समाज-3339 को वोट मिले हैं।