रायगढ़ः शादी का वादा, फिर युवती से 2 साल तक रेप, अब बोला नहीं कर पाऊंगा शादी, समझाने पर भी नहीं माना; गिरफ्तार 

गिरफ्त में आरोपी। - Dainik Bhaskar

रायगढ़। जिले में युवती से रेप का मामला सामने आया है। आरोपी युवक ने उसे पहले तो शादी करने का वादा किया था। मगर अब वह शादी करने से इनकार कर रहा है। जिसके बाद युवती ने उसे काफी समझाया भी। इसके बावजूद वह नहीं माना। तब मामले की शिकायत पुलिस से की गई है। अब पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। मामला लैलूंगा थाना क्षेत्र का है।

शनिवार को इस मामले में 21 साल की युवती ने थाने में शिकायत की थी। उसने बताया कि 2 साल पहले उसकी मुलाकात सिहारधार निवासी सूरज भगत से हुई थी। मुलाकात के बाद दोनों के बीच दोस्ती बढ़ी। फिर दोनों में प्रेम संबंध शुरू हो गया था। उसी दौरान नवंबर महीने में युवक ने उसे पहली बार शारीरिक संबंध बनाया था।

इसके बाद से लगातार पिछले 2 साल से युवक शारीरिक संबंध बना रहा था। युवती ने बताया कि कुछ दिन पहले जब उसने सूरज से कहा कि चलो शादी कर लेते हैं। घर में भी बता देते हैं। तब युवक नाराज होने लगा। वो शादी से इनकार करने लगा। पीड़िता ने बताया कि बार-बार समझाने पर भी वह नहीं माना। जिसके बाद मैंने मामले की शिकायत थाने में की है। अब पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार कर उसे जेल भेज दिया गया है। आरोपी युवक ने भी अपना जुर्म कबूल कर लिया है।