छत्तीसगढ़ टूरिज्म कॉन्क्लेव में बोले CM भूपेश बघेल: नेशनल ट्राइबल डांस फेस्टिवल के जरिए संस्कृति सहेजने की कोशिश; होंगे 7 से ज्यादा देशों के कलाकार शामिल 

नेशनल ट्राइबल डांस फेस्टिवल के जरिए संस्कृति सहेजने की कोशिश;7 से ज्यादा देशों के कलाकार होंगे शामिल|रायपुर,Raipur - Dainik Bhaskar

नई दिल्ली/ रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शुक्रवार को नई दिल्ली में राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव 2022 के संबंध में छत्तीसगढ़ टूरिज्म कॉन्क्लेव को संबोधित किया। उन्होंने सबसे पहले सभी पत्रकार साथियों का स्वागत करते हुए अपनी बात शुरू की। उनके साथ मंच पर मंत्री शिव डहेरिया भी मौजूद रहे।

सीएम भूपेश बघेल ने नेशनल ट्राइबल डांस फेस्टिवल 2022 के बारे में चर्चा करते हुए कहा कि इस बार इसमें 7 से ज्यादा देशों के कलाकार शामिल होंगे। वहीं देश के विभिन्न राज्यों से करीब 1400 कलाकार आएंगे। विदेशों से 100 कलाकार आएंगे। डांस फेस्टिवल में भारत और दुनिया की विभिन्न जनजातियों की संस्कृति और नृत्य का प्रदर्शन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि 1 नवंबर को छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के मौके पर राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव 2022 की शुरुआत होगी।

 - Dainik Bhaskar

सीएम ने कहा कि 1 नवम्बर से 3 नवंबर तक राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में होने वाले 23वें राज्योत्सव और राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव में आप सभी पत्रकार आमंत्रित हैं। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के ग्राम स्वराज आंदोलन को बढ़ाने का काम छत्तीसगढ़ सरकार कर रही है। ग्रामीणों को रोजगार उपलब्ध कराना, गांवों को स्वावलंबी बनाना, छत्तीसगढ़ की संस्कृति और परंपरा को विश्व मानचित्र पर उभारने का प्रयास राज्य सरकार कर रही है।