कोरबाः इतनी बाइक जब्त हुईं की ट्रैक्टर-ट्रॉली में भरकर लाना पड़ा, पहाड़ पर सजी थी जुआरियों की महफिल, 3 लाख कैश भी बरामद; पकड़े गए 15 जुआरी

इस तरह से दो पहिया वाहनों को ट्रैक्टर-ट्रॉली में भरकर पुलिस थाने ले जाया गया है। - Dainik Bhaskar

कोरबा। जिले में पुलिस ने जुए के फड़ में रेड मारी तो इतनी बाइक जब्त हुईं कि ट्रैक्टर-ट्रॉली में भरकर लाना पड़ गया। बताया जा रहा है कि पहाड़ पर जुआरियों की महफिल सजी थी। जिसके बाद पुलिस ने मौके पर दबिश दी थी और 3 लाख से ज्यादा कैश भी बरामद किया है। इसके अलावा 15 आरोपी भी गिरफ्तार हुए हैं। मामला पाली थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, चैतुरगढ़-जेमरा के पहाड़ पर लंबे समय से जुआ खेला जा रहा था। इसकी सूचना पुलिस को लगातार मिल रही थी। इसी वजह से पुलिस ने रविवार रात को यहां पर दबिश दी। कहा जा रहा है कि पुलिस जैसे ही पहुंची,वहां मौजूद लोग यहां-वहां भागने लगे। इसके बावजूद पुलिस ने 15 लोगों को पकड़ा है।

सभी जब्त गाड़ियों को थाने में रखा गया है।

सभी जब्त गाड़ियों को थाने में रखा गया है।

इस काम के लिए पुलिस की स्पेशल टीम गई थी। जिसने ये पूरी कार्रवाई की है। साथ ही पुलिस ने 20 से ज्यादा बाइक और 4 चार पहिया वाहन भी जब्त किया है। पुलिस की टीम यहां देर रात तक मौजूद रही। जानकारी मिली है कि आस-पास के गांव के लोग यहां रोज पहुंचते थे। हालांकि जिन आरोपियों को पुलिस ने पकड़ा है। उनके नाम अभी सामने नहीं आ सके हैं। मगर ये बताया गया है कि इनमें कुछ बड़े लोग शामिल हैं। ये भी बताया गया है कि यहां जुआ खेलने दूसरे जिलों से भी लोग आ रहे थे।