राहुल गांधी ने महाराष्ट्र चुनाव नतीजों पर उठाए सवाल, कहा- ‘लोकसभा चुनाव के बाद जोड़े गए 72 लाख मतदाता’

CWC: Rahul Gandhi raised questions on Maharashtra results and termed the role of the EC as suspicious

बेलगावी। कांग्रेस पार्टी की तरफ से कर्नाटक के बेलगावी में महात्मा गांधी के कांग्रेस अध्यक्ष पद संभालने के 100 साल होने पर आयोजित कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक को नव सत्याग्रह बैठक का नाम दिया गया है। सूत्रों के अनुसार, कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने इस दौरान महाराष्ट्र चुनाव के नतीजों पर सवाल उठाए हैं।

कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक में बोलते हुए लोकसभा में नेता विपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के नतीजों पर सवाल उठाए और चुनाव आयोग की भूमिका को संदिग्ध बताया है। उन्होंने कहा, ‘मतदाता सूची में बड़ा बदलाव हुआ है। महाराष्ट्र की 118 सीटों पर 2024 के लोकसभा चुनाव के बाद 72 लाख मतदाता जोड़े गए, जिनमें से 102 पर भाजपा ने जीत दर्ज की। इससे साफ है कि कहीं न कहीं कुछ गड़बड़ है।’

कर्नाटक के बेलगावी में वर्किंग कमेटी की बैठक
कांग्रेस पार्टी की तरफ से कर्नाटक के बेलगावी में महात्मा गांधी के कांग्रेस अध्यक्ष पद संभालने के 100 साल होने पर आयोजित कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक को नव सत्याग्रह बैठक का नाम दिया गया है। वहीं इस बैठक के दौरान कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि कांग्रेस के पास विचारधारा की ताकत है, गांधी-नेहरू की विरासत है और महान नायकों की विरासत है। उन्होंने कहा, ‘हम बेलगावी से नया संदेश और नया संकल्प लेकर लौटेंगे। इसीलिए हमने इस बैठक का नाम ‘नव सत्याग्रह’ रखा है, क्योंकि आज संवैधानिक पद पर बैठे लोग भी महात्मा गांधी के सत्याग्रह पर सवाल उठा रहे हैं।’