छत्तीसगढ़: सुबह 9 बजे जगन्नाथ मंदिर पहुंचेंगी राष्ट्रपति मुर्मू, IIT और आयुष यूनिवर्सिटी के दीक्षांत में होंगी शामिल; जानिए VIP मूवमेंट का रूट

रायपुर। भारत की राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू के छत्तीसगढ़ दौरे का आज दूसरा दिन है। आज वे राजधानी रायपुर और भिलाई के दौरे पर रहेंगी।इस दौरान राष्ट्रपति कई महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में शामिल होंगी।इस दौरान राष्ट्रपति मुर्मू की सुरक्षा को लेकर रायपुर और दुर्ग हाईअलर्ट पर रखा गया है। रायपुर और भिलाई के अलग-अलग इलाकों में एक हजार से अधिक पुलिस जवान और सौ से अधिक पुलिस के आला अधिकारी सुरक्षा संभालेंगे।इसके लिए अन्य जिलों से अतिरिक्त बल भी बुलाया गया है। साथ ही आईजी, डीआईजी, एडिशनल एसपी समेत 100 से अधिक अधिकारी ड्यूटी में तैनात रहेंगे।

जानिए राष्‍ट्रपति द्रोपदी मुर्मू का मिनट टू मिनट कार्यक्रम:

26 अक्टूबर 2024 (दूसरा दिन)
सुबह 9 बजे: विवेकानंद सरोवर, रायपुर का दौरा।
सुबह 10 बजे: रायपुर एयरपोर्ट से भिलाई के लिए प्रस्थान।

सुबह 11 बजे: IIT भिलाई के चौथे दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी।
दोपहर 1:30 बजे: भिलाई से वापस रायपुर स्थित राजभवन लौटेंगी।
दोपहर 3:30 बजे: पं. दीनदयाल उपाध्याय स्मृति चिकित्सा एवं आयुष विश्वविद्यालय के तीसरे दीक्षांत समारोह में हिस्सा लेंगी।
शाम 5 बजे: दीक्षांत समारोह के बाद दिल्ली के लिए रायपुर एयरपोर्ट से प्रस्थान करेंगी।

राष्ट्रपति सुबह 9 बजे राजभवन से जगन्नाथ मंदिर, गायत्री नगर के लिए निकलेंगी

रूट- राजभवन चौक से अंबेडकर चौक जीई रोड होकर एसआरपी चौक से भारतमाता चौक, शंकर नगर एक्सप्रेस वे ब्रिज चौक, अनुपम नगर चौक से खम्हारडीह थाना होकर सुबह 9 बजकर 10 मिनट पर गायत्री नगर जगन्नाथ मंदिर पहुंचेंगी।

सुबह 9:40 बजे जगन्नाथ मंदिर, गायत्री नगर से माना एयरपोर्ट निकलेंगी

रूट- खम्हारडीह थाना चौक से अनुपम नगर चौक, शंकर नगर एक्सप्रेस वे ब्रिज सर्विस रोड से एक्सप्रेस वे मार्ग होकर फुंडहर चौक, वीआईपी रोड होकर सुबह 10 बजे माना एयरपोर्ट। यहां से भिलाई के लिए हेलीकॉप्टर से रवाना होंगी।

26 अक्टूबर को भिलाई में कार्यक्रम के बाद दोपहर 1 बजकर 5 मिनट में वापस माना एयरपोर्ट पहुंचेंगी। एयरपोर्ट से राजभवन के लिए रवाना होंगी। 2 बजकर 55 मिनट पर राष्ट्रपति राजभवन से आयुष विश्वविद्यालय नया रायपुर के लिए रवाना होंगी।

आयुष यूनिवर्सिटी कार्यक्रम के बाद साढ़े 4 बजे राष्ट्रपति आयुष यूनिवर्सिटी से सीधे माना एयरपोर्ट जाएंगी। 5 बजे के करीब वह दिल्ली के लिए रवाना होंगी।

हवाई यात्रियों के लिए भी ट्रैफिक एडवाइजरी जारी

26 अक्टूबर यानी आज (शनिवार) की शाम 5 बजे से 7 बजे के बीच फ्लाइट से जाने वाले पैसेंजर को फ्लाइट के तय समय से 2 घंटे पहले माना एयरपोर्ट पहुंचना होगा।

बता दें, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू अपने छत्तीसगढ़ दौरे के पहले दिन यानी 25 अक्टूबर को सुबह रायपुर एयरपोर्ट पहुंची और सीधे एम्स के द्वीतीय दीक्षांत समारोह में शामिल हुईं।इसके बाद वे वहां से राजभवन पहुंचीं।दोपहर 3 बजे NIT रायपुर के 14वें दीक्षांत समारोह में भी शामिल हुईं। शाम को उन्होंने नवा रायपुर स्थित पुरखौती मुक्तांगन में स्थानीय आदिवासियों से मुलाकात भी की।इसके बाद वे उन्होंने राजभवन में रात्रि विश्राम किया।