आज थम जाएगा चुनाव प्रचार: 57 सीट, 904 उम्मीदवार; पीएम मोदी, कंगना से अभिषेक बनर्जी तक की सीट पर मतदान; आइये जानते हैं सातवें चरण के बारे में सब कुछ…

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के छह चरण के मतदान की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। सातवें और अंतिम चरण के चुनाव का प्रचार गुरुवार शाम (30 मई) समाप्त हो जाएगा। सातवें दौर में केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ और सात राज्यों की कुल 57 सीटों पर 1 जून को मतदान है। इन प्रदेशों से कुल 904 उम्मीदवार मैदान में हैं। जिन सीटों पर मतदान होना है, उनमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अभिनेत्री कंगना रनौत, टीएमसी महासचिव अभिषेक बनर्जी, पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी और भोजपुरी कलाकार पवन सिंह की भी सीटें शामिल हैं। 

आइये जानते हैं सातवें चरण के बारे में सब कुछ…

सातवें चरण की चर्चित सीटों का समीकरण

नरेंद्र मोदी: उत्तर प्रदेश की वाराणसी लोकसभा सीट इस चुनाव की सबसे चर्चित सीट है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीसरी बार यहां से भाजपा के उम्मीदवार हैं। कांग्रेस ने अपने प्रदेश अध्यक्ष अजय राय को एक बार फिर चुनावी मैदान में उतारा है। वहीं बसपा ने अतहर जमाल लारी को अपना चेहरा बनाया है। 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा की तरफ से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उतरे थे। उनके सामने कांग्रेस ने अजय राय और सपा ने शालिनी यादव को उतारा था। नतीजे भाजपा के पक्ष में रहे और यहां प्रधानमंत्री ने सपा की शालिनी यादव को 4,79,505 मतों से बड़े अंतर से शिकस्त दी थी। इस चुनाव में नरेंद्र मोदी को 6,74,664 वोट, सपा उम्मीदवार शालिनी को 1,95,159 और कांग्रेस के अजय राय को 1,52,548 वोट मिले थे। पिछले चुनाव में वाराणसी में कुल 57.13% लोगों ने मतदान किया था। 

कंगना रनौत: इस चुनाव में उतरे उम्मीदवारों में कुछ ऐसे हैं जिनकी चर्चा सबसे ज्यादा है। ऐसी ही एक उम्मीदवार हैं कंगना रनौत। फिल्म अभिनेत्री कंगना को भारतीय जनता पार्टी ने हिमाचल प्रदेश की मंडी सीट से अपना उम्मीदवार बनाया है। विक्रमादित्य सिंह यहां से कांग्रेस के उम्मीदवार हैं। विधायक विक्रमादित्य सिंह मंडी से मौजूदा कांग्रेस सांसद प्रतिभा सिंह के बेटे हैं। विक्रमादित्य सिंह का परिवार मंडी लोकसभा सीट का छह बार प्रतिनिधित्व कर चुका है। 2019 के लोकसभा चुनाव में यहां से भाजपा के राम स्वरुप शर्मा जीते थे। 2019 में मंडी में 73.6% लोगों ने मतदान में हिस्सा लिया था। 2021 में मंडी सांसद रामस्वरूप शर्मा का निधन हो गया। इसके बाद मंडी सीट पर उप-चुनाव हुआ जिसमें कांग्रेस से पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की पत्नी प्रतिभा सिंह सांसद चुनी गईं। 

उपेंद्र कुशवाहा vs पवन सिंह: बिहार की काराकाट सीट इस चुनाव में खूब चर्चा बटोर रही है।  रालोमो अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा यहां से एनडीए गठबंधन के प्रत्याशी हैं। महागठबंधन की ओर से भाकपा-माले के राजा राम सिंह उतरे हैं। इसके अलावा निर्दलीय उतर कर भोजपुरी कलाकार पवन सिंह ने काराकाट की लड़ाई को दिलचस्प बना दिया है। 2019 में यहां जदयू के महाबली सिंह को जीत मिली थी। बीते चुनाव में काराकाट सीट पर 49.09% लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था।

अभिषेक बनर्जी: पश्चिम बंगाल की डायमंड हार्बर लोकसभा सीट भी चर्चित सीटों में शामिल है। टीएमसी ने यहां पार्टी के महासचिव और मौजूदा सांसद अभिषेक बनर्जी को उम्मीदवार बनाया है। दूसरी ओर भाजपा ने अभिजीत दास (बॉबी) को टिकट दिया है। दास भाजपा की दक्षिण 24 परगना जिला इकाई के पूर्व अध्यक्ष रह चुके हैं। इसके अलावा माकपा के युवा नेता प्रतिकुर रहमान भी मैदान में हैं। पिछले चुनाव में इस सीट से टीएमसी के अभिषेक बनर्जी को जीत मिली थी। 2019 के चुनाव में डायमंड हार्बर में 81.98% लोगों ने मतदान किया था।

ये केंद्रीय मंत्री मैदान में

सीटमंत्रीमंत्रालय
वाराणसीनरेंद्र मोदीप्रधानमंत्री
आराआरके सिंहऊर्जा मंत्री
महराजगंजपंकज चौधरीवित्त राज्य मंत्री
मिर्जापुरअनुप्रिया पटेलवाणिज्य एवं उद्योग राज्य मंत्री
चंदौलीमहेंद्रनाथ पांडेयभारी उद्योग मंत्री
हमीरपुरअनुराग ठाकुरखेल मंत्री

किन-किन राज्यों में मतदान?

प्रदेशसीटउम्मीदवार
पंजाब13328
उत्तर प्रदेश13144
पश्चिम बंगाल9124
बिहार8134
ओडिशा666
हिमाचल प्रदेश437
झारखंड352
चंडीगढ़119
कुल57904

किस सीट पर किन चेहरों के बीच मुकाबला

राज्यलोकसभा सीटभाजपा+कांग्रेस+अन्यउम्मीदवार-4पार्टी-4
बिहारनालंदाकौशलेंद्र कुमार (जदयू)संदीप सौरभ (भाकपा (माले))   
बिहारपटना साहिबरवि शंकर प्रसादअंशुल अविजीत   
बिहारपाटलीपुत्रराम कृपाल यादवमीसा भारती (राजद)   
बिहारआराआरके सिंहसुदामा प्रसाद (भाकपा (माले))   
बिहारबक्सरमिथिलेश तिवारीसुधाकर सिंह (राजद)   
बिहारसासाराम (एससी)शिवेश कुमारमनोज कुमार   
बिहारकाराकाटउपेन्द्र कुशवाहा (आरएलएम)राजा राम सिंह (भाकपा (माले))पवन सिंह (निर्दलीय)  
बिहारजहानाबादचंदेश्वर प्रसाद (जदयू)सुरेंद्र यादव (राजद)   
चंडीगढ़चंडीगढ़संजय टंडनमनीष तिवारी   
हिमाचल प्रदेशकांगड़ाडॉ. राजीव भारद्वाजआनंद शर्मा   
हिमाचल प्रदेशमंडीकंगना रनौतविक्रमादित्य सिंह   
हिमाचल प्रदेशहमीरपुरअनुराग ठाकुरसतपाल रायजादा   
हिमाचल प्रदेशशिमलासुरेश कश्यपविनोद सुल्तानपुरी   
झारखंडराजमहलताला मरांडीविजय हांसदा (झामुमो)   
झारखंडदुमकासीता सोरेननलिन सोरेन (झामुमो)   
झारखंडगोड्डानिशिकांत दुबेप्रदीप यादव   
ओडिशामयूरभंजनाबा चरण माझीअंजनी सोरेन (झामुमो)सुदाम मरांडी (बीजद)  
ओडिशाबालासोरप्रताप चंद्र सारंगीश्रीकांत कुमार जेनालेखाश्री सामंतसिंघर (बीजद)  
ओडिशाभद्रकअभिमन्यु सेठीअनंत प्रसाद सेठीमंजूलता मंडल (बीजद)  
ओडिशाजाजपुररबिन्द्र नारायण बेहराआंचल दासशर्मिष्ठा सेठी (बीजद)  
ओडिशाकेंद्रपाड़ाबैजयंत जय पांडासिद्धार्थ स्वरूप दासअंशुमन मोहंती (बीजद)  
ओडिशाजगतसिंहपुरबिभू प्रसाद तराईरवीन्द्र कुमार सेठीराजश्री मल्लिक (बीजद)  
पंजाबगुरदासपुरदिनेश सिंह बब्बूसुखजिंदर सिंह रंधावाअमनशेर सिंह (आप)दलजीत चीमाशिअद
पंजाबअमृतसरतरणजीत सिंह संधूगुरजीत सिंह औजलाकुलदीप धालीवाल (आप)अनिल जोशीशिअद
पंजाबखडूर साहिबमनजीत सिंह मन्नाकुलबीर सिंह जीरालालजीत भुल्लर (आप)विरसा सिंह वल्टोहाशिअद
पंजाबजालंधरसुशील कुमार रिंकूचरणजीत सिंह चन्नीपवन टीनू (आप)मोहिंदर सिंह केपीशिअद
पंजाबहोशियारपुरअनिता सोम प्रकाशयामिनी गोमरडॉ. राजकुमार (आप)सोहन सिंहशिअद
पंजाबआनंदपुर साहिबसुभाष शर्माविजय इंदर सिंगलामालविंदर कंग (आप)प्रेम सिंह चंदूमाजराशिअद
पंजाबलुधियानारवनीत सिंह बिट्टूअमरिंदर सिंह राजा वड़िंगअशोक पराशर (आप)रंजीत सिंह ढिल्लोंशिअद
पंजाबफतेहगढ़ साहिबगेजा रामअमर सिंहगुरप्रीत सिंह (आप)बिक्रमजीत सिंह खालसाशिअद
पंजाबफरीदकोटहंस राज हंसअमरजीत कौर साहोकेकर्मजीत अनमोल (आप)राजविंदर सिंह धर्मकोटशिअद
पंजाबफिरोजपुरगुरमीत सिंह सोढ़ीशेर सिंह घुबायाजगदीप सिंह (आप)नरदेव सिंह बॉबी मानशिअद
पंजाबबठिंडापरमपाल कौर सिद्धूजीत मोहिंदर सिंह सिद्धूगुरमीत खुड्डियां (आप)हरसिमरत कौर बादलशिअद
पंजाबसंगरूरअरविंद खन्नासुखपाल सिंह खैरागुरमीत मीत हेयर (आप)सिमरजीत सिंह मानशिअद (अमृतसर) (एसएसएम)
पंजाबपटियालापरनीत कौरधर्मवीर गांधीडॉ. बलबीर सिंह (आप)एनके शर्माशिअद
उत्तर प्रदेशमहराजगंजपंकज चौधरीवीरेन्द्र चौधरीमौसमे आलम (बसपा)  
उत्तर प्रदेशगोरखपुररवि किशनकाजल निषाद (सपा)जावेद अशरफ (बसपा)  
उत्तर प्रदेशकुशीनगरविजय कुमार दुबेअजय सिंह (सपा)शुभ नारायण चौहान (बसपा)  
उत्तर प्रदेशदेवरियाशशांक मणि त्रिपाठीअखिलेश प्रताप सिंहसन्देश (बसपा)  
उत्तर प्रदेशबांसगांवकमलेश पासवानसदल प्रसादरामसमुझ (बसपा)  
उत्तर प्रदेशघोसीअरविंद राजभर (सुभासपा)राजीव राय (सपा)बालकृष्ण चौहान (बसपा)  
उत्तर प्रदेशसलेमपुररवींद्र कुशवाहरमाशंकर राजभर (सपा)भीम राजभर (बसपा)  
उत्तर प्रदेशबलियानीरज शेखरसनातन पांडेय (सपा)लल्लन सिंह यादव (बसपा)  
उत्तर प्रदेशगाजीपुरपारस नाथ रायअफजाल अंसारी (सपा)उमेश कुमार सिंह (बसपा)  
उत्तर प्रदेशचंदौलीमहेंद्रनाथ पांडेयबीरेंद्र सिंह (सपा)सत्येन्द्र कुमार मौर्य (बसपा)  
उत्तर प्रदेशवाराणसीनरेंद्र मोदीअजय रायअतहर जमाल लारी (बसपा)  
उत्तर प्रदेशमिर्जापुरअनुप्रिया पटेल (अपना दल)रमेश बिन्द (सपा)मनीष कुमार (बसपा)  
उत्तर प्रदेशराबर्ट्सगंजरिंकी सिंह (अपना दल)छोटेलाल (सपा)धनेश्वर गौतम (बसपा)  
पश्चिम बंगालदमदमसिलभद्र दत्तासुजान चक्रवर्ती (माकपा)सौगत रॉय (टीएमसी)  
पश्चिम बंगालबारासातस्वपन मजूमदारसंजीब चटर्जी (फॉरवर्ड ब्लॉक)काकोली घोष (टीएमसी)  
पश्चिम बंगालबशीरहाटरेखा पात्रानिरापद सरकार (माकपा)सेख नुरुल इस्लाम (टीएमसी)  
पश्चिम बंगालजयनगरअशोक कंडारीसमरेंद्र मंडल (आरएसपी)प्रतिमा मंडल (टीएमसी)  
पश्चिम बंगालमथुरापुरअशोक पुरकैतशरतचंद्र हलधर (माकपा)बापी हलदर (टीएमसी)  
पश्चिम बंगालडायमंड हार्बरअभिजीत दासप्रतीक उर रहमान (माकपा)अभिषेक बनर्जी (टीएमसी)  
पश्चिम बंगालजाधवपुरअनिर्बान गांगुलीसृजन भट्टाचार्य (माकपा)सयानी घोष (टीएमसी)  
पश्चिम बंगालकोलकाता दक्षिणदेबाश्री चौधरीसायरा शाह हलीम (माकपा)माला रॉय (टीएमसी)  
पश्चिम बंगालकोलकाता उत्तरडॉ. तापस रॉयप्रदीप भट्टाचार्यसुदीप बंधोपाध्याय (टीएमसी) 

2019 में इन 57 सीटों पर कैसे थे नतीजे?

पार्टीसीटें
भाजपा25
टीएमसी9
कांग्रेस8
बीजद4
जदयू3
बसपा2
शिअद2
अपना दल2
झामुमो1
आप1

जिन सीटों पर 1 जून को मतदान, वहां 2019 में कैसी थी वोटिंग?

प्रदेश2019 में वोट %
बिहार51.34
चंडीगढ़70.61
हिमाचल प्रदेश72.42
झारखंड71.54
ओडिशा74.61
पंजाब65.94
उत्तर प्रदेश58.46
पश्चिम बंगाल78.80