छत्तीसगढ़: ‘पत्नी से बात करता था, मैंने गला काट दिया’, आरोपी बोला- समझाने पर नहीं समझा, इसलिए सुपारी देकर कराई युवक की हत्या

जमशेद अंसारी की गला रेतकर की थी हत्या। - Dainik Bhaskar

बलरामपुर। जिले में अवैध संबंध के शक में एक युवक की गला रेतकर हत्या कर दी गई। वह आरोपी की पत्नी से फोन पर घंटों बात करता था। उसे समझाया गया, लेकिन वो बात नहीं माना। इसलिए 1 लाख 80 हजार की सुपारी देकर उसकी हत्या करवा दी। घटना रामचंद्र थाना क्षेत्र की है।

जानकारी के मुताबिक, बुधवार को बेलवादामर जंगल में दोलंगी तिराहा के पास 6 मार्च की सुबह जमशेद अंसारी (28 वर्ष) की 6 मार्च की मिली थी। उसका गला कटा हुआ था और हाथ भी टूटा था। जमशेद 5 मार्च को अपने ससुराल रेवतीपुर में शादी में शामिल होने गया था।

घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने चक्काजाम कर प्रदर्शन किया था। जिसके बाद पुलिस की टीम सक्रिय हुई और आरोपी अशरफ अंसारी (35 वर्ष), मकसूद आलम (22 वर्ष) और अबरार अंसारी (23 वर्ष) को गिरफ्तार किया। पहले जुर्म करने से इंकार करते रहे, लेकिन कड़ाई से पूछताछ में कबूल कर लिया।

मुख्य आरोपी अशरफ ने पुलिस को बताया कि वो दोनों दोस्त थे। सूरत में कढ़ाई का काम करते थे। इसी बीच दो-तीन साल पहले उसने किसी काम से पत्नी का नंबर लिया था। तब से वो लगातार उसकी पत्नी से बातचीत करने लगा। उसे कई बार समझाया भी, लेकिन वो नहीं माना।

अशरफ गांव के ही मकसूद को 50 हजार और उबरार को 1 लाख 30 हजार रुपए की सुपारी दी थी। उसने कहा था कि जमशेद को सबक सिखाओ और मारपीट कर छोड़ देना। वारदात वाले दिन सभी लोग शाम 7 बजे एक साथ थे।

आरोपियों ने ​​​​​​​जमशेद को रामचंद्रपुर ले जाकर नाश्ता भी कराया था। फिर धोखे से उसे घूमाने ले गए। मौका मिलने ही दोनों ने उसके साथ मारपीट की। उस पर डंडे से हमला किया, वो वह नीचे गिर गया। इतने में ही अशरफ ने गला रेत कर हत्या कर दी।