यूपी में सपा-कांग्रेस के बीच गठबंधन का एलान, बोले- साथ मिलकर लड़ेंगे लोकतंत्र बचाने की लड़ाई

Joint Press Conference of Congress and Samajwadi Party in Lucknow.

लखनऊ। यूपी में लोकसभा चुनाव के लिए सपा व कांग्रेस के बीच गठबंधन का एलान हो गया है। कांग्रेस 17 सीटों पर चुनाव लड़ेगी जबकि बाकी बची 63 सीटों पर हमारे सभी सहयोगी दलों को जगह दी जाएगी।

लखनऊ में आयोजित संयुक्त प्रेसवार्ता में कांग्रेस के यूपी प्रभारी अविनाश पांडेय ने कहा कि हम मिलकर लोकतंत्र को बचाने की लड़ाई लड़ेंगे। 

इस मौके पर सपा के नेता व राष्ट्रीय प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी ने कहा कि हम भारत को बचाने के लिए और भाजपा को हटाने के लिए एक साथ आए हैं। आज किसान परेशान हैं। जवान परेशान हैं। लोकतंत्र खतरे में है। ऐसे में हम भाजपा को हटाने के लिए संकल्प लेकर एक साथ आए हैं। उन्होंने कहा कि इंडिया गठबंधन भाजपा को सत्ता से हटाने में सक्षम है। भाजपा ने जो वादे किए ठीक इसके विपरीत आचरण किया है। हमें भरोसा है कि देश में फैले अन्याय को दूर करने में ये गठबंधन कामयाब रहेगा।

संयुक्त प्रेसवार्ता में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय, कांग्रेस के यूपी प्रभारी अविनाश पांडेय, सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी और सपा के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल उपस्थित रहे।