कोरबा: आरक्षक की मौत, वीआईपी ड्यूटी करने के बाद वापस लौटते समय हुई थी तबियत खराब; अस्पताल में गई जान

कोरबा। वीआईपी ड्यूटी करने के बाद वापस लौट रहे एक पुलिसकर्मी की रास्ते में तबीयत खराब हो गई। कोरबा के निजी अस्पताल में भर्ती करने के बाद उसकी मौत हो गई। मृत पुलिस कर्मी अशोक पेडराम रतनपुर का निवासी था, जो कोरबा के आजाक थाना में आरक्षक था। काशीनगर में वह परिवार के साथ रह रहा था। उसकी मृत्यु के बारे में सिविल लाइन पुलिस को जानकारी दी गई है।