छत्तीसगढ़: मंत्रियों का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न, 9 में से 5 पहली बार बने मंत्री; 3 मंत्री सिर्फ 12वीं तक पढ़े

रायपुर।छत्तीसगढ़ में विष्णुदेव साय के मंत्रिमंडल का शपथ ग्रहण हो गया। साय मंत्रिमंडल में अभी 9 विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली। 5 पहली बार मंत्री बने। इनमें टंक राम वर्मा, ओपी चौधरी, लखन लाल देवांगन, श्याम बिहारी जायसवाल और लक्ष्मी राजवाड़े शामिल हैं। कैबिनेट में कुल 12 में 6 ओबीसी, 3 आदिवासी, 2 सामान्य और 1 एससी हैं। वहीं एक जगह अब भी खाली है। प्रदेश में 13 सदस्यों का मंत्रिमंडल होता है। सीएम साय के साथ 2 डिप्टी सीएम शपथ ले चुके थे।

राजभवन की ओर जाने वाले चारों रास्तों को आम जन के लिए बंद कर दिया गया है। इसमें पुराने PHQ, शास्त्री चौक, पुराने डीपीआर भवन और चर्च की ओर से जाने वाले रास्ते बंद किए गए हैं। चर्च के पास ही पार्किंग की व्यवस्था की गई है। शपथ ग्रहण के बाद मुख्यमंत्री दिल्ली रवाना होंगे और दो दिन वहीं रहेंगे।

मुख्यमंत्री सहित प्रदेश मंत्रिमंडल में 13 सदस्यों की जगह है। सीएम विष्णुदेव साय और दो डिप्टी सीएम बनने के बाद 9 मंत्री बनाए गए हैं। अभी एक सदस्य की जगह खाली है। 12 सदस्यीय कैबिनेट में अभी 6 ओबीसी, 3 आदिवासी, 2 सामान्य और 1 एससी हैं।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के कैबिनेट में फिलहाल 9 विधायकों को मंत्री बनाया गया है। इनमें से 3 मंत्री सिर्फ 12वीं तक ही पढ़े-लिखे हैं। मंत्री बनाए गए दयालदास बघेल जहां 10वीं पास हैं, वहीं लखनलाल देवांगन 12वीं और लक्ष्मी राजवाड़े 12वीं तक ही पढ़ी-लिखी हैं।

प्रदेश भाजपा की सरकार में पहली बार 5 विधायक टंक राम वर्मा, ओपी चौधरी, लखन लाल देवांगन, श्याम बिहारी जायसवाल और लक्ष्मी राजवाड़े मंत्री बने हैं। टंक राम वर्मा, लक्ष्मी राजवाड़े और ओपी चौधरी पहली बार चुनाव जीतकर विधायक चुने गए हैं।