बिजली के तार से हाथ पैर बांधे, फिर बोर्ड में लगाया प्लग…शराबी पति को दी ऐसी मौत; सुनने वालों की कांप गई रूह

Tied hands and legs with electric wire then plugged it into the board Wife commits horrific murder of husband

आगरा। उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में हैवान बनी पत्नी ने पति को ऐसी मौत दी कि सुनने वाले ही कांप गए। रात में सोते समय पति के हाथ पैर बिजली के तार से बांध दिए। इसके बाद प्लग बोर्ड में लगा दिया। करंट लगते ही पति तड़पने लगा और बेरहम पत्नी उसे तड़प-तड़पकर मरते हुए देखती रही। पति की सांसें थमने पर उसका गुस्सा शांत हुआ।  सोमवार सुबह खुद ही पुलिस चौकी पर पहुंचकर हत्या की जानकारी दी। बताया कि पति शराब पीता था। उसे पीटता था, इसलिए यह कदम उठाना पड़ा। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।

सदर थाना क्षेत्र के मुस्तफा क्वार्टर (कैंट) की है। डीसीपी सिटी सूरज राय ने बताया कि मूल रूप से कस्बा बरहन निवासी 32 वर्षीय नीरज आगरा कैंट स्टेशन पर वेंडर था। उसकी शादी वर्ष 2013 में नगला पदी की प्रीति कुशवाहा से हुई थी। उनकी दो बेटियां हैं। वह एक साल से मुस्तफा क्वार्टर में पूर्व फौजी ज्ञान सिंह के मकान में किराये पर रह रहे थे।

प्रीति सोमवार सुबह 10 बजे लाल कुर्ती चौकी पर पहुंची। दरोगा अनुभव सिंह को बताया कि उसने पति की करंट लगाकर हत्या कर दी है। लाश घर में पड़ी है। उसे जाकर उठा लो। इस पर पुलिसकर्मियों के होश उड़ गए। प्रीति को अभिरक्षा में लेकर थाने भेजा गया। पुलिस घर पहुंच गई। कमरे पर ताला लगा था। पुलिस ने उसे खुलवाया। चारपाई पर नीरज का शव पड़ा मिला। इस पर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा। कमरे की तलाशी भी ली गई।

तड़प-तड़प कर हुई मौत
डीसीपी सिटी ने बताया कि प्रीति को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। उसने पुलिस को बताया कि पति रोजाना शराब पीकर घर आता था। उससे मारपीट करता था। वह परेशान आ गई थी। रविवार को भी पीटा, इस कारण ही पति की करंट लगाकर हत्या कर दी। सोते में हाथपैर बांधकर पैरों में तार लगाकर प्लग चालू कर दिया था। इससे उसकी तड़प-तड़पकर मौत हो गई।

प्रीति करती थी शक, विरोध पर मार दिया
घटना की जानकारी पर नीरज के परिजन थाना सदर पहुंचे। उन्होंने प्रीति पर गंभीर आरोप लगाए। उनका कहना था कि प्रीति बेटे को परेशान करती थी। उस पर शक करती थी। शादी के बाद ही घर से अलग हो गई। उसे किसी परिजन से बात नहीं करने देती थी। फोन पर उसकी लोकेशन लेती रहती थी। वह सच भी बोलता था, तब भी झगड़ती थी। इससे वो परेशान आ गया था। वह अब झूठ बोल रही है कि नीरज उसकी पिटाई करता था।