छत्तीसगढ़: कल दौरे पर रहेंगी प्रियंका गांधी, इन जिलों में चुनाव प्रचार-प्रसार के साथ जनसभाओं को करेंगी संबोधित…

रायपुर। सीएम भूपेश बघेल दुर्ग में कल 30 अक्टूबर को नामांकन करेंगे। इस नामांकन कार्यक्रम में शामिल होने के लिए कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी छत्तीसगढ़ दौरे पर आ रही हैं। बता दें कि दुर्ग जिले के 6 प्रत्याशी एक साथ नामांकन भरेंगे।

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी छत्तीसगढ़ दौरे पर चुनाव प्रचार प्रसार के साथ खैरागढ़ और बिलासपुर में भी जनसभाओं को संबोधित करेंगी। इस दौरान कांग्रेस शक्ति प्रदर्शन करेगी। प्रियंका की मौजूदगी में जिले के सभी 6 कांग्रेस प्रत्याशी अपना नामांकन भरेंगे। दोपहर 12:30 बजे खैरागढ़ में और दोपहर 2:30 बजे बिलासपुर में आमसभा के बीच चुनावी हुंकार भरेंगी।