
सीहोर। सीहोर के बड़ी मुंगावली में खुले बोरवेल में गिरी बच्ची सृष्टि को बचाने के लिए बचाव अभियान बीते मंगलवार से जारी था। गुरुवार शाम करीब सवा पांच बजे बच्ची को बाहर निकाला लिया गया है। उसे घटनास्थल से सीधे अस्पताल ले जाया गया। जहां उसकी मौत की पुष्टि कर दी गई।

सीहोर में बच्ची को निकालकर सीधे अस्पताल ले जाया गया है।- फोटो : सोशल मीडिया
दिल्ली से पहुंची रोबोटिक टीम ने मशक्कत के बाद बच्ची को निकाला। सृष्टि 6 जून को दोपहर 1:00 बजे खेलते समय बोरवेल में गिरी थी। अस्पताल में चेकअप के बाद जानकारी सामने आई है कि बच्ची को बचाया नहीं जा सका।