जंतर-मंतर पर पहलवानों से मिलने पहुंचीं प्रियंका गांधी, खिलाड़ियों के पोंछे आंसू 

Wrestlers protest LIVE Bajrang Punia Vinesh Phogat Delhi Jantar Mantar Protest WFI Brij Bhushan Sharan Singh

नई दिल्ली। WFI अध्यक्ष और सांसद बृजभूषण शरण सिंह को गिरफ्तार करने की मांग को लेकर महिला पहलवान जंतर-मंतर पर धरना दे रहे हैं। शनिवार को इस प्रदर्शन का 7वां दिन है। रेसलर बजरंग पूनिया ने सुबह आरोप लगाया है कि दिल्ली पुलिस परेशान कर रही है। रात में खाना खाते वक्त बिजली काट दी गई। वहां खड़े पानी के टैंकरों को भी ले जाया गया। पब्लिक टॉयलेट को भी पुलिस ने दूसरी जगह भिजवा दिया।

प्रियंका गांधी शनिवार सुबह रेसलर को समर्थन देने जंतर-मंतर पहुंचीं। - Dainik Bhaskar

प्रियंका गांधी शनिवार सुबह रेसलर को समर्थन देने जंतर-मंतर पहुंचीं।

इस बीच कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी भी जंतर-मंतर पहुंच गई हैं। विनेश, साक्षी मलिक और बजरंग पुनिया से बात की। प्रियंका करीब आंधा घंटा धरना स्थल पर रुकीं। इससे पहले शुक्रवार देर रात बृजभूषण के खिलाफ दिल्ली के कनॉट प्लेस पुलिस स्टेशन में दो FIR दर्ज की गई हैं। पहली- दिल्ली पुलिस ने एक नाबालिग रेसलर से यौन शोषण के मामले में बृजभूषण पर पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। वहीं, दूसरी FIR अन्य 6 महिला रेसलर्स के यौन शोषण के आरोप में दर्ज हुई है।

ब्रजभूषण ने कहा- मैं इस्तीफा दे दूंगा, लेकिन… 
FIR दर्ज होने के बाद बृजभूषण शरण ने शुक्रवार देर रात कहा, ‘अगर धरना दे रहे पहलवान इस्तीफे से मानेंगे, तो मैं दे दूंगा। मगर, अपराधी बनकर नहीं दूंगा। अब ये कहेंगे कि इनका कार्यकाल तो खत्म हो गया है, अब इस्तीफे से क्या होगा। अगर ये खिलाड़ी धरने से उठकर वापस घर जाएं, अपनी प्रैक्टिस करें तो मैं इस्तीफा भिजवा दूंगा।’

रेसलर का आरोप- रात में हमें नजरबंद किया, धमकाया भी 

बिजली नहीं होने से रेसलर ने शुक्रवार देर रात लैंप में डिनर किया।

बिजली नहीं होने से रेसलर ने शुक्रवार देर रात लैंप में डिनर किया।

पहलवानों ने रात टेंट में गुजारी।

पहलवानों ने रात टेंट में गुजारी।

जंतर-मंतर पर मौजूद रेसलर ने आरोप लगाया कि जब बजरंग ने इस बारे में ACP को कॉल की तो उन्होंने कहा कि जो करना है कर लो, अब तो ऐसा ही होगा। साथ ही कहा कि केस दर्ज हो गया है, अब वह वहां से धरना उठा लें। पुलिस ने धरनास्थल के चारों ओर बैरिकेड्स लगाकर खिलाड़ियों को नजरबंद कर दिया। मौके से मीडियाकर्मियों को भी निकाल दिया गया। धरनास्थल पर खिलाड़ी और कुछ समर्थक ही रह गए। जो अंधेरे में बिना बिजली के रात काटने को मजबूर हुए।

अब फोटोज में देखिए प्रदर्शन 

जंतर-मंतर पर वर्कआउट के बाद पसीने वाली शर्ट को निचोड़ते बजरंग पूनिया।

जंतर-मंतर पर वर्कआउट के बाद पसीने वाली शर्ट को निचोड़ते बजरंग पूनिया।

ब्रजभूषण के खिलाफ 58 से ज्यादा केस दर्ज हैं। पहलवानों ने इनकी लिस्ट को धरना स्थल पर लगाया है।

ब्रजभूषण के खिलाफ 58 से ज्यादा केस दर्ज हैं। पहलवानों ने इनकी लिस्ट को धरना स्थल पर लगाया है।

2011 से कुश्ती संघ के अध्यक्ष हैं बृजभूषण
उत्तरप्रदेश के गौंडा जिले की कैसरगंज सीट से भाजपा सांसद हैं। 2011 से कुश्ती संघ के अध्यक्ष हैं। फरवरी, 2019 में लगातार तीसरी बार कुश्ती संघ के अध्यक्ष चुने गए थे।