छत्तीसगढ़: संघ से जुड़े सीनियर लीडर ने डॉ. रमन को लगाई फटकार,बोले-15 साल लूटकर खाए, नक्सलवाद नहीं हुआ खत्म; अब नहीं बनोगे CM

रायपुर। राजधानी के राम मंदिर में रहकर धर्म जागरण अभियान चलाने वाले और संघ से जुड़े सीनियर लीडर राजेंद्र प्रसाद ने पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह का नाम लिए बगैर उनके 15 साल के शासनकाल पर जमकर सवाल उठाया है। जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

राजेंद्र प्रसाद वीडियो में कहते दिख रहे हैं, एक मुख्यमंत्री से भेंट हो रही थी। हमने कहा- 15 साल शासन किए, केंद्रीय रिजर्व पुलिस थी, सेना थी, नॉन अकाउंट मनी आता था। सब लूटकर खा गए। नक्सलवाद नहीं समाप्त कर सके। और अब भी सिर हिला रहे हो कि मुझे मुख्यमंत्री बनना चाहिए। अब मुख्यमंत्री नहीं बनोगे, चिंता मत करो, वो जमाना खत्म हो गया।

राजेंद्र प्रसाद संघ से ही जुड़ी एक संस्था धर्म जागरण के अखिल भारतीय सह प्रमुख हैं। राजेंद्र प्रसाद रायपुर के राम मंदिर परिसर में रहते हैं। यहां बच्चों के लिए आश्रम का संचालन करते हैं। प्रदेश में हिंदू धर्म के प्रचारक भी हैं। उन्होंने ये बातें राम मंदिर में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान कही हैं। ये सभा लोगों के बीच धर्म के प्रचार पर आधारित थी।

राजेंद्र प्रसाद मोहन भागवत और बाबा राम देव के साथ।

राजेंद्र प्रसाद मोहन भागवत और बाबा राम देव के साथ।

‘छत्तीसगढ़ को बनाएंगे हिंदू प्रदेश’
राजेंद्र प्रसाद प्रदेश में धर्मांतरण के खिलाफ अभियान भी चलाते हैं। उन्होंने सभा में ये भी कहा कि गांव- गांव में जो हमारे जन समुदाय को अपमानित करने वाले हैं उन्हें बाहर फेकेंगे।, छत्तीसगढ़ को हमें हिंदू प्रदेश बनाना है। जो यहां के लोगों को अपमानित करने वाले हैं, उनको समुद्र का रास्ता दिखाना है। समुद्र का रास्ता मतलब, उसमें जो डूबते हैं वो बचते नहीं है। अपने प्रदेश को ऐसा बनाएंगे। ये राम मंदिर हिंदुत्व के जागरण का केंद्र है। महिलाओं की भी सेना बनाएंगे और जन जागरण का अभियान चलेगा।