छत्तीसगढ़: DMF घोटाले को लेकर कारोबारी के निवास पर ACB-EOW का छापा; एक साल पहले ED ने मारा था छापा

अंबिकापुर। ACB-EOW की टीम ने अंबिकापुर के कारोबारी एवं सप्लायर अशोक अग्रवाल के निवास पर सोमवार सुबह छापा मारा। फर्म के संचालक का नाम DMF घोटाले में आया था और FIR दर्ज है। जांच के दौरान ACB-EOW की टीम मामले से जुड़े दस्तावेज की पड़ताल कर रही है। एक वर्ष पूर्व कारोबारी के घर ED एवं सेंट्रल जीएसटी की टीम ने छापेमारी की थी।

सोमवार को ACB-EOW की टीम ने DMF घोटाले के मामले को लेकर अंबिकापुर के रामनिवास कालोनी में स्थित अशोक अग्रवाल के घर छापा मारा। अशोक अग्रवाल मूलतः राजपुर के निवासी हैं और लंबे समय से अंबिकापुर में निवासरत हैं। ACB की टीम DSP प्रमोद कुमार खेस के नेतृत्व में अशोक अग्रवाल के घर जांच कर रही है।

दो गाड़ियों में पहुंचे अधिकारी, जारी है जांच - Dainik Bhaskar

दो गाड़ियों में पहुंचे अधिकारी, जारी है जांच

DMF घोटाले में आया था नाम अशोक अग्रवाल का नाम कांग्रेस शासनकाल में हुए DMF घोटाले में आया था। एक वर्ष पूर्व ED की टीम ने जांच कर दस्तावेज जब्त किए थे। मामले में EOW ने FIR दर्ज की है। बताया गया है कि अशोक अग्रवाल का नाम EOW की FIR में है।

तीन दिनों में दूसरी कार्रवाई ACB-EOW की पिछले तीन दिनों में यह दूसरी कार्रवाई है। शनिवार को ACB-EOWकी टीम ने धजाराम अशोक अग्रवाल के संचालक अशोक कुमार अग्रवाल, मुकेश कुमार अग्रवाल के घर छापा मारा था। टीम ने जांच के दौरान 19 लाख 1 हजार रुपए नगद एवं ठेके संबंधित दस्तावेज जब्त किए थे।