रायपुरः भाजपा व कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच जमकर मारपीट, BJYM जिला अध्यक्ष का सिर फटा, कांग्रेस भवन पर पथराव; देखें वीडियो…

रायपुर। राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता रद्द होने के बाद राजधानी में उसका असर देखने को मिल रहा है. भाजपा कार्यालय एकात्म परिसर में भाजपा-कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच जमकर मारपीट हुई है. इस दौरान BJYM जिला अध्यक्ष गोविंदा गुप्ता का सिर फट गया. वहीं युवा कांग्रेसियों ने बीजेपी कार्यलय एकात्म परिसर की दीवार पर लगे बैनर पर प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव की फोटो पर कालिख फेंकी है. इतना ही नहीं भाजपा के कार्यकर्ता अब राजीव गांधी भवन में जमकर पथराव कर रहे हैं. ऐसे में भाजपा और कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने शांति व्यवस्था बनाए ऱखने की अपील की है.

कांग्रेस दफ्तर के बाहर भाजपा कार्यकर्ता पहुंचे तो उन पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पथराव कर दिया। जवाब में बीजेपी कार्यकर्ताओं ने भी पत्थर फेंके हैं। - Dainik Bhaskar

कांग्रेस दफ्तर के बाहर भाजपा कार्यकर्ता पहुंचे तो उन पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पथराव कर दिया। जवाब में बीजेपी कार्यकर्ताओं ने भी पत्थर फेंके हैं।

बता दें कि, बड़ी संख्या में युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता एकात्म परिसर पहुंचे थे . जहां भाजपाइयों और कांग्रेसियों के बीच जमकर झड़प हुई है. वहीं मामले को देखते हुए कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन के बाहर पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है. वहीं भाजपा कार्यकर्ताओं ने भी राजीव भवन में घुसने की कोशिश की. साथ ही जमकर दोनों तरफ से पथराव भी किया गया. हालांकि, पुलिस मामले को काबू करने की कोशिश कर रही है.

बताया जा रहा है कि पहले कांग्रेसी भाजपा कार्यालय के भीतर घुसने का प्रयास करने लगे थे। यह देखकर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता भड़क गए। भाजपा कार्यकर्ता भी झंडा लेकर सड़क पर आ गए और राहुल गांधी के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। भाजपा और कांग्रेस के कार्यकर्ता करीब आधे घंटे तक एक दूसरे के साथ धक्का-मुक्की करते रहे, बवाल बढ़ता गया। मौके पर पुलिस भी मौजूद नहीं थी। पास के थाने के 1 -2 कर्मचारी पहुंचे। इसके बाद हंगामा बढ़ता देख एक बस भरकर फोर्स के जवान बुलाए गए।

भाजपा नेताओं के पोस्टर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कालिख पोत दी। इसके बाद जमकर हंगामा होता रहा।

भाजपा नेताओं के पोस्टर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कालिख पोत दी। इसके बाद जमकर हंगामा होता रहा।

भारतीय जनता पार्टी के नेता अनुराग अग्रवाल ने बताया कि कांग्रेस के गुंडे भाजपा कार्यालय में घुसकर हमला करना चाहते थे। हमने बड़ी मुश्किल से उन्हें रोका। कानून व्यवस्था का हाल बुरा है। अब यह हालात बन रहे हैं कांग्रेसियों की गुंडागर्दी को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। इसका जवाब भारतीय जनता पार्टी देगी।

भाजपा कार्यकर्ताओं ने टर्निंग पॉइंट चौक पर चक्काजाम कर दिया। कार्यकर्ता राहुल गांधी के खिलाफ नारेबाजी करते नजर आए।

भाजपा कार्यकर्ताओं ने टर्निंग पॉइंट चौक पर चक्काजाम कर दिया। कार्यकर्ता राहुल गांधी के खिलाफ नारेबाजी करते नजर आए।

हालात बिगड़ने के बाद एडिशनल एसपी अभिषेक माहेश्वरी मौके पर पहुंचे। उन्होंने अतिरिक्त बल की तैनाती की और माहौल को शांत कराने का प्रयास किया। तब कांग्रेस कार्यकर्ता शांत हुए।

कांग्रेस ने पुतला फूंका। पीएम मोदी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की है।

कांग्रेस ने पुतला फूंका। पीएम मोदी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की है।

कांग्रेस भवन में पहुंची पुलिस

भाजपा कार्यालय में हुए हंगामे के बाद विवाद बढ़ता देख पुलिस के अतिरिक्त बल की तैनाती कांग्रेस भवन के बाहर भी कर दी गई थी। कांग्रेसी कार्यकर्ता भी बड़ी संख्या में राजीव भवन पहुंचने लगे। भाजपा कार्यकर्ताओं ने भी कांग्रेस भवन जाकर हंगामा करने की धमकी दी थी। इसके बाद भाजपा के कार्यकर्ता कांग्रेस भवन के बाहर पहुंच गए। उन्हें पुलिस ने रोकने काफी प्रयास किया। मगर वे नहीं माने और कांग्रेस दफ्तर में कालिख फेंक दी।

बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी कांग्रेस भवन में मौजू्द हैं। बीजेपी कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस भवन में घु्सने की धमकी दी थी।

बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी कांग्रेस भवन में मौजू्द हैं। बीजेपी कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस भवन में घु्सने की धमकी दी थी।

देखें वीडियो-