छत्तीसगढ़ः चार महिलाओं को धोखा देने वाला दगाबाज प्रेमी पुलिस गिरफ्त में, युवती ने अय्याश प्रेमी को कराया गिरफ्तार

चार महिलाओं को धोखा देने वाला दगाबाज प्रेमी अब पुलिस गिरफ्त में है। आरोपी की ये पुरानी फोटो है। - Dainik Bhaskar

दुर्ग। जिले के रिसाली में एक अय्याश युवक को उसके ही घर पर प्रेमिका ने दूसरी महिला के साथ रंगरलिया मनाते हुए पकड़ा है। शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी को रेप और कई महिलाओं से संबंध रखने के मामले में जेल भेज दिया है।

महिला के मुताबिक वह तीसरी महिला है जिसे रमेश ने अपने प्यार में फंसाया। उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। दोनों 5 सालों तक एक साथ लिव इन में रहे। उसे शक था कि किसी चौथी महिला से भी उसके संबंध हैं। फिर युवती ने उसके ही घर पर किसी अन्य महिला के साथ बेडरूम में उसे पकड़ लिया। इस घटना का वीडियो भी बनाया। इसके बाद भी जब आरोपी ने महिला से शादी नहीं की तो उसने नेवई थाने में मामले की शिकायत दर्ज करा दी।

महिला के मुताबिक रमेश काफी अय्याश किस्म का है। उसने सबसे पहले एक लड़की को अपने प्यार में फंसाया। बिना शादी के जब वो लड़की गर्भवती हो गई तो उसने शादी करने से मना कर दिया। इसके बाद उसने जहर खाकर सुसाइड करने की कोशिश की। फिर डर में रमेश ने उससे शादी की। एक बेटा होने के बाद महिला की कैंसर से मौत हो गई थी।
महिला ने बताया कि पहली पत्नी की मौत के बाद उसने एक छत्तीसगढ़ी हिरोइन को अपने प्रेमजाल में फंसाया। उससे शादी की और उससे भी एक बेटा हुआ। इसके बाद उस महिला को पता चला कि रमेश के अन्य महिलाओं से भी संबंध हैं तो वो उसे छोड़कर चली गई।

रमेश के जीवन में आने वाली तीसरी महिला भिलाई में जन्मी है। बिलासपुर में पति से अलग होने के बाद महिला एक प्रोग्राम में शहर आई थी। 25 साल बाद वहां उसकी मुलाकात रमेश श्रीवास्तव से हुई। आरोपी ने उसे बचपन से पसंद करने की बात करके उससे दोस्ती बढ़ाई। फिर वह उसे अपने घर ले गया और शादी का वादा करके उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद से वह लगातार 5 सालों से उस महिला का शारीरिक शोषण करता आ रहा था। 25 फरवरी 2023 को जब उसने रमेश के साथ चौथी महिला को पकड़ा तो उनके बीच काफी झगड़ा हुआ। इसके बाद मामला थाने पहुंचा। वहां आरोपी ने शादी करने की बात कही। दोनों राधिका नगर शनि मंदिर में विवाह करने पहुंचे। इसी दौरान रमेश बिना शादी किए वहां से भाग गया।

थाने के बाहर बैठकर आपबीती बताती हुई पीड़ित महिला।

थाने के बाहर बैठकर आपबीती बताती हुई पीड़ित महिला।

रोज शराब पीकर बनाता था संबंध फिर करता था मारपीट
महिला ने बताया कि रमेश ने आम्रपाली में उसे एक घर दिया था। वहां आकर शराब के नशे में उसका शारीरिक शोषण करता था। उसके बाद उसके साथ गालीगलौज कर उससे मारपीट भी करता था।

महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया, नेवई थाने में आरोपी रमेश।

महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया, नेवई थाने में आरोपी रमेश।

आरोपी ने कहा कोर्ट में देगा जवाब
जब इस बारे में रमेश श्रीवास्तव से बात की गई तो उसने कहा कि उस महिला ने उसकी जिंदगी खराब करने की कोशिश की है। वो अभी कुछ नहीं बोलेगा। उसके खिलाफ वो कोर्ट में सबूत देगा। कोर्ट ही सही और गलत का फैसला करेगा।

चौथी महिला के साथ आरोपी रमेश को तीसरी महिला ने रंगे हाथ पकड़ा, इस दौरान उसने कुछ तस्वीरें और वीडियो भी बनाए।

चौथी महिला के साथ आरोपी रमेश को तीसरी महिला ने रंगे हाथ पकड़ा, इस दौरान उसने कुछ तस्वीरें और वीडियो भी बनाए।

आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजा गया
नेवई थाना प्रभारी ममता अली शर्मा ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। कार्रवाई के बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।