छत्तीसगढ़ः 50 फीट ऊंची टंकी से कूद गई युवती, कर रही थी फोन पर बात, अचानक चढ़ गई ऊपर; चादर बिछाकर लोगों ने बचाई जान, देखें वीडियो

बेमेतरा। बेमेतरा में एक युवती 50 फीट ऊंची पानी की टंकी के ऊपर से कूद गई। टंकी पर चढ़ने से पहले वह फोन पर बात कर रही थी। अचानक वह ऊपर चढ़ गई। इसके बाद वहां चढ़कर उसने छलांग लगा दी। इस हादसे में युवती गंभीर रूप से घायल हुई है। पास के अस्पताल में उसे भर्ती कराया गया है। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है।

भोईनाभाटा निवासी रीना मार्कण्डेय (22) की शादी 2 साल पहले धमतरी में किसी युवक के साथ हुई थी। मगर शादी के बाद से ही युवती परेशान थी। किसी बात को लेकर उसका ससुराल में झगड़ चल रहा था। जिसके बाद से वह अपने मायके में भोईनाभाटा में ही रह रही थी। वह अपने मायके में माता-पिता के साथ रहती थी।

बताया गया कि शनिवार शाम को बेमेतेरा शहर के कुर्मी पारा इलाके के कबीर कुटी के पीछे स्थिति पानी की टंकी के पास पहुंची थी। आस-पास कुछ युवक खड़े थे। उन्होंने उसे देखा था। लड़की परेशान लग रही थी। आस-पास के लोगों ने बताया कि वह किसी से फोन पर भी बात कर रही थी। इसके बाद अचानक टंकी पर चढ़ने लगी।लोगों ने उसे देखा भी। फिर रोकने का प्रयास किया। मगर वह नहीं मानी।

चादर बिछाकर बचाई जान

लोगों ने बताया कि टंकी पर चढ़ने के बाद वह जोर-जोर से चिल्ला रहा थी। लोगों ने उसे बातों में उलझाए रखा। मगर वह नहीं मानी। फिर लोगों ने चादर बिछाकर रखा था। जब वह कूदी चादर पर गिरी, पर ऊपर से गिरने के कारण चादर सहित वह जमीन पर गिर गई। इससे उसके शरीर पर काफी चोटें आई हैं।

घटना के बाद ही युवती को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहां उसका उपचार जारी है। सिटी कोतवाली के TI ने बताया कि युवती के बेहोश होने से उसका बयान दर्ज नहीं हो पाया। उसके माता-पिता को बुलाया गया है। घटना के वक्त वे गिरौदपुरी घूमने गए थे। फिलहाल मामले में जांच जारी है। लड़की को होश आने के बाद पूछताछ की जाएगी। आस-पास के लोगों से भी पूछताछ जारी है।

देखें वीडियो-