ओडिशा के स्वास्थ्य मंत्री पर जानलेवा हमला:नब दास पर पुलिस अफसर ने ही की फायरिंग, सीने पर लगीं 4-5 गोलियां; एयरलिफ्ट किया जा रहा

ब्रजराजनगर।ओडिशा के स्वास्थ्य मंत्री नब दास पर रविवार दोपहर जानलेवा हमला किया गया। ब्रजराजनगर में एक ASI ने उन पर फायरिंग की। नब दास के सीने पर 4-5 गोलियां लगी हैं। उनकी हालत गंभीर है। उन्हें एयरलिफ्ट कर भुवनेश्वर ले जाने की तैयारी की जा रही है। पुलिस ने फायरिंग करने वाले ASI को हिरासत में ले लिया है।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि नब दास कार्यक्रम में शामिल होने ब्रजराजनगर पहुंचे थे। कार से उतरते ही एक ASI गोपालदास ने ही नब दास पर फायरिंग की। चार से पांच राउंड गोलियां चलाई गई हैं।

यह तस्वीर ASI गोपालदास की है, जिसने स्वास्थ्य मंत्री पर गोलियां चलाई हैं।

यह तस्वीर ASI गोपालदास की है, जिसने स्वास्थ्य मंत्री पर गोलियां चलाई हैं।

झारसुगुड़ा सीट से लगातार तीसरी बार विधायक
नव किशोर दास ने ओडिशा की झारसुगुड़ा सीट से 2004 में पहली बार कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ा। वह पहली बार चुनाव हार गए थे। इसके बाद 2009 में फिर उन्होंने कांग्रेस की टिकट पर चुनाव लड़ा और जीते। 2014 में भी कांग्रेस से जीते। साल 2019 के चुनाव में वे लगातार तीसरी बार इसी सीट से विधायक चुने गए। नव किशोर दास को क्षेत्र में प्रभावशाली नेता माना जाता है।

वीडियो हमले के तुरंत बाद का है। लोग स्वास्थ्य मंत्री को संभालते नजर आ रहे हैं।

वीडियो हमले के तुरंत बाद का है। लोग स्वास्थ्य मंत्री को संभालते नजर आ रहे हैं।

ओडिशा सरकार के सबसे अमीर मंत्रियों में से हैं नब किशोर
नब किशोर ओडिशा सरकार के सबसे अमीर मंत्रियों में से एक हैं। उनके पास 15 करोड़ की कीमत के करीब 70 से अधिक वाहन है। जिसमें एक मर्सिडीज बेंज भी शामिल है, जिसकी वर्तमान कीमत 1.14 करोड़ रुपए है।