IPL Auction: ऑक्शन में भारत-इंग्लैंड के सबसे ज्यादा खिलाड़ी, जानें किस देश के कितने खिलाड़ी नीलामी में शामिल

कोच्चि। आईपीएल 2023 के लिए मिनी ऑक्शन में 405 खिलाड़ी अपनी किस्मत आजमाएंगे। 10 टीमों में कुल 87 स्लॉट खाली हैं। सभी फ्रेंचाइजी बची राशि के मुताबिक खिलाड़ी खरीदेंगी। इसमें से 30 स्लॉट विदेशी खिलाड़ियों के लिए हैं। यानी नीलामी में अधिकतम 30 विदेशी खिलाड़ी बिक सकते हैं। जिसके पास जितनी राशि होगी उसके हिसाब से खिलाड़ी खरीदे जाएंगे।

अधिकतम 87 खिलाड़ियों पर ही बोली लगेगी। ऐसे में सभी टीमें अपनी-अपनी जरूरतों के मुताबिक स्टार खिलाड़ियों पर बोली लगाएगी। हम आपको बता रहे हैं कि किस देश के कितने खिलाड़ी इस साल ऑक्शन में हिस्सा ले रहे हैं।

405 खिलाड़ी ऑक्शन में शामिल

इस साल ऑक्शन के लिए 15 देशों के 991 खिलाड़ियों ने रजिस्ट्रेशन करवाया था। इसमें से 14 देशों के 405 खिलाड़ी शुक्रवार को बोली में शामिल होंगे। भारत के सबसे ज्यादा 714 खिलाड़ियों ने रजिस्ट्रेशन करवाया था, इसमें से 273 खिलाड़ियों को चुना गया। वहीं, ऑस्ट्रेलिया के 57, दक्षिण अफ्रीका के 52, वेस्टइंडीज के 33, इंग्लैंड के 31, न्यूजीलैंड के 27, श्रीलंका के 23, अफगानिस्तान के 14, आयरलैंड के 14, नीदरलैंड के सात, बांग्लादेश और जिम्बाब्वे के 6-6, नामीबिया के पांच और स्कॉटलैंड के दो खिलाड़ियों ने रजिस्ट्रेशन करवाया था।

भारत के बाद इंग्लैंड के सबसे ज्यादा खिलाड़ी ऑक्शन में

ऑस्ट्रेलिया के लिए 57 में से 21, दक्षिण अफ्रीका के 52 में से 22, वेस्टइंडीज के 33 में से 20, इंग्लैंड के 31 में से 27, न्यूजीलैंड के 27 में से 10, श्रीलंका के 23 में से 10, अफगानिस्तान के 14 में से आठ, आयरलैंड के 14 में से चार, नीदरलैंड के सात में से एक, बांग्लादेश के छह में से चार, जिम्बाब्वे के छह में से दो, नामीबिया के पांच में से दो खिलाड़ियों को ऑक्शन में शामिल होने का मौका मिलेगा। यानी 132 विदेशी खिलाड़ी ऑक्शन में शामिल होंगे।

देशकितने खिलाड़ियों
ने रजिस्ट्रेशन
करवाया
ऑक्शन के लिए
फाइनल कितने
खिलाड़ी
भारत714273
ऑस्ट्रेलिया5721
दक्षिण अफ्रीका5222
वेस्टइंडीज3320
इंग्लैंड3127
न्यूजीलैंड2710
श्रीलंका2310
अफगानिस्तान148
आयरलैंड144
नीदरलैंड71
बांग्लादेश64
जिम्बाब्वे62
नामीबिया52
स्कॉटलैंड20

ऑक्शन में शामिल हो रहे भारत के 273 में से 195 खिलाड़ी ऐसे हैं जो अब तक आईपीएल में किसी भी टीम का हिस्सा नहीं रहे हैं। वहीं, 78 खिलाड़ी पहले आईपीएल खेल चुके हैं। आइए जानते हैं किस देश के कौन-कौन से खिलाड़ी ऑक्शन में शामिल हो रहे हैं…

ऑक्शन में शामिल एशियन क्रिकेटर्स (भारत को छोड़कर)

अफगानिस्तानबांग्लादेशश्रीलंका
मोहम्मद नबीशाकिब अल हसनकुसाल मेंडिस
मुजीब उर रहमानलिटन दासदासुन शनाका
इजहारुलहक नवीदतास्किन अहमददुष्मंथा चमीरा
नजीबुल्लाह जादरानअफीफ हुसैनपाथुम निसांका
कायस अहमद चरिथ असलंका
नवीन उल हक चमिका करुणारत्ने
अल्लाह मोहम्मद गजनफर दिलशान मदुशंका
करीम जनत लाहिरु कुमारा
  धनंजर डी सिल्वा
  दुनिथ वेलालगे

ऑक्शन में शामिल वेस्टइंडीज क्रिकेटर्स

निकोलस पूरनशेल्डन कॉट्रेल
जेसन होल्डरफैबियन एलेन
ओडियन स्मिथकार्लोस ब्रेथवेट
अकील हुसैनरोस्टन चेज
शेरफाने रदरफोर्डरहकीम कॉर्नवाल
रोमारियो शेफर्डकीमो पॉल
जॉनसन चार्ल्समैकेनी क्लार्क
आंद्रे फ्लेचररैमोन सिमंड्स
ब्रैंडन किंगमैथ्यू फोर्डे
डोमिनिक ड्रेक्स 

ऑक्शन में शामिल दक्षिण अफ्रीकी क्रिकेटर्स

राइली रूसोडोनोवन फरेरा
हेनरिक क्लासेनकॉर्बिन बोच
तबरेज शम्सीक्रिस्टियान जोंकर
केशव महाराजमैथ्यू ब्रीत्जके
रीजा हेंड्रिक्सनांद्रे बर्गर
रसी वान डर डुसेनसिसांडा मगाला
वेन पार्नेलग्लेनटन स्टरमैन
डुआन यानसेनडेरिन डुपवेलियन
गेराल्ड कोएत्जीकॉनर एस्टह्यूजेन
इवान जोंसओटनील बार्टमैन
जॉर्डन हरमैनप्रीनेलान सुब्रायेन

ऑक्शन में शामिल न्यूजीलैंड क्रिकेटर्स

केन विलियम्सन
एडम मिल्ने
डेरिल मिचेल
जिमी नीशम
काइल जेमीसन
टॉम लाथम
ईश सोढ़ी
माइकल ब्रेसवेल
स्कॉट कग्लेजिनम
मैट हेनरी

ऑक्शन में शामिल ऑस्ट्रेलियन क्रिकेटर्स

कैमरन ग्रीनबेन ड्वारशियस
राइली मेरेडिथबेन मैकडरमॉट
जे रिचर्डसनडार्सी शॉर्ट
एंड्रयू टायलैंड मॉरिस
क्रिस लिनपीटर हैत्जोग्लू
डेनियल सैम्सनाथन मैकेंड्रयू
मोइसेस हेनरिक्सहेडन केर
नाथन कुल्टरनाइलजैक प्रेस्टविज
ट्रेविस हेड
शॉन एबॉट
बिली स्टैनलेक

ऑक्शन में शामिल इंग्लैंड क्रिकेटर्स

बेन स्टोक्सफिलिप सॉल्ट
सैम करनटायमल मिल्स
जो रूटटॉम करन
हैरी ब्रुकरेहान अहमद
टॉम बैंटनविल जैक्स
आदिल रशीदविल स्मीड
जेसन रॉयजॉर्ज गार्टन
क्रिस जॉर्डनजेमी ओवरटन
रीस टॉपलीरीचर्ड ग्लीसन
डेविड मलानल्यूक वुड
क्रेग ओवरटनडेविड पेन
जॉर्डन थॉम्पसनक्रिस्टोफर बेंजामिन
थॉमस हेमजेम्स फुलर
बेनी हॉवेल 

ऑक्शन में शामिल अन्य देशों के क्रिकेटर्स

आयरलैंडनीदरलैंडनामीबिया
पॉल स्टर्लिंगपॉल वान मीकेरनरुबेन ट्रंपलमैन
लोर्कन टकर डेविड वीज
हैरी टेक्टर  
जोशुआ लिटिल  
   
यूएईजिम्बाब्वे
कार्तिक मयप्पनसिकंदर रजा
 ब्लेसिंग मुजरबानी