छत्तीसगढ़ः स्कूल बस अनियंत्रित होकर पलटी, भोरमदेव पिकनिक मनाने के लिए निकले थे टीचर्स और स्टाफ, हादसे में 10 घायल; 7 की हालत गंभीर 

स्कूल बस हुई हादसे का शिकार। - Dainik Bhaskar

कवर्धा। कबीरधाम जिले के ग्राम तालपुर में रविवार सुबह एक स्कूल बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमें टीचर्स और बच्चे समेत 10 लोग घायल हो गए। बस नवगठित जिला खैरागढ़-छुईखदान-गंडई के अल्फा स्कूल की थी, जो लोहारा से 2 किलोमीटर दूर अनियंत्रित होकर पलट गई। दुर्घटना सहसपुर लोहारा थाना क्षेत्र में हुई है।

जानकारी के मुताबिक, अल्फा स्कूल के टीचर्स और स्टाफ ने भोरमदेव (कवर्धा) में पिकनिक का प्लान बनाया था। 17 लोग छोटी बस में सवार होकर खैरागढ़ से भोरमदेव के लिए निकले थे। कुछ टीचर्स के साथ उनके बच्चे भी थे। जैसे ही बस तालपुर गांव में पहुंची, यहां सड़क पर बने स्पीड ब्रेकर पर अनियंत्रित हो गई और पलट गई। हादसे में 10 लोग घायल हुए हैं, जिनमें से 7 लोगों की हालत गंभीर है। सामान्य घायलों का इलाज लोहारा अस्पताल में चल रहा है, वहीं गंभीर रूप से घायल लोगों को कवर्धा जिला अस्पताल में रेफर कर दिया गया है।

अस्पताल में घायलों का इलाज जारी।

अस्पताल में घायलों का इलाज जारी।

सूचना मिलने पर सहसपुर लोहारा थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से राहत और बचाव कार्य किया। पुलिस ने बताया 17 लोगों में से सिर्फ 2 पुरुष हैं। अधिकतर संख्या महिलाओं की है, वहीं 4 बच्चे भी घायल हुए हैं। पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर घायलों का हालचाल जाना और उनका बयान दर्ज किया।

स्कूल बस दुर्घटनाग्रस्त।

हादसे में गंभीर रूप से घायल लोग, जिन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया

1. रोमा निर्मलकर, 22 वर्ष 2. प्रियंका, 25 वर्ष 3. पुनी अम्मा, 55 वर्ष 4. सोनी देवांगन, 44 वर्ष 5. प्रीति वर्मा, 22 वर्ष 6. सुनीता एस, 30 वर्ष 7. मिथुन मधु, 19 वर्ष

घायल शिक्षिका का बयान लेती पुलिस।

घायल शिक्षिका का बयान लेती पुलिस।

बस में सवार अन्य लोगों के नाम

8. नुसरत बानो, 29 वर्ष 9. अर्श मो., 8 वर्ष 10. सौम्य, 10 वर्ष 11. मधु, 35 वर्ष 12. लेखा देवांगन, 22 वर्ष 13. पौनी निर्मलकर, 7 वर्ष 14. रूपा यादव, 30 वर्ष 15. सोमेंद्र क्षत्री, 24 वर्ष (ड्राइवर) 16. अलवीरा, 6 वर्ष 17. रोंगरी निर्मलकर, 33 वर्ष

घायलों का हालचाल जानती पुलिस टीम।

घायलों का हालचाल जानती पुलिस टीम।